HomeEvents1100 दीप जलाकर धनसिंह कोतवाल सहित क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

1100 दीप जलाकर धनसिंह कोतवाल सहित क्रांतिकारियों को दी श्रद्धांजलि

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल के जन्मोत्सव माह के अंतर्गत कमिश्नरी चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर “एक दीप धनसिंह कोतवाल के नाम” दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा के समक्ष 1100 दीप प्रज्वलित कर उन्हें तथा देश की आजादी के लिए प्राणों की आहुति देने वाले ज्ञात-अज्ञात क्रांतिकारियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह कपूर ने कहा कि धनसिंह कोतवाल के योगदान को यूपी बोर्ड, आईसीएसई सहित विभिन्न शिक्षा बोर्डों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

मुख्य वक्ता एवं धनसिंह कोतवाल के प्रपौत्र तस्वीर सिंह चपराना ने कहा कि 30 अक्टूबर से 29 नवंबर तक पूरे भारत में जन्मोत्सव माह मनाया जा रहा है।

इस अवसर पर नगेंद्र सिंह मावी, संजीव कुमार नागर, सुगम सिंह धामा, अलका पटेल, गुलवीर सिंह सहित अनेक लोग उपस्थित रहे। आयोजन 1857 के क्रांतिनायक धनसिंह कोतवाल शोध संस्थान की ओर से किया गया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular