नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। भारतीय संविधान सेवा संघ द्वारा चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के अटल सभागार में ‘संविधान संवाद एवं सम्मान समारोह-2026’ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद अरुण गोविल तथा मुख्य वक्ता शोभित विश्वविद्यालय के कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र रहे। पूर्व विधायक रविन्द्र भड़ाना, दिनेश कुमार, प्रेरणा बुक बैंक की संस्थापक अमिता शर्मा विशिष्ट अतिथि रहे। अध्यक्षता पूर्व विधायक राजेन्द्र शर्मा ने की।
कार्यक्रम में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर संविधान जागरूकता पत्रिका का विमोचन किया गया। अरुण गोविल ने कहा कि संविधान केवल कानून की किताब नहीं, देश की आत्मा और एकता की डोर है। कुंवर शेखर विजेंद्र ने विद्यार्थियों से संविधान को पढ़ने, समझने और जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। दिनेश कुमार, रविन्द्र भड़ाना, अमिता शर्मा और राजेन्द्र शर्मा ने भी संविधान के मूल्यों और मौलिक कर्तव्यों पर विचार रखे।
संघ द्वारा विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिताओं में 25,640 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 560 विजेताओं को सम्मानित किया गया। समाज सेवा, शिक्षा, न्याय, खेल, पर्यावरण एवं चिकित्सा क्षेत्र में योगदान देने वालों को ‘संविधान गौरव रत्न-2026’ दिया गया। इनमें ओ.पी. वर्मा, महेन्द्रपाल गुप्ता, अंकुर लोधी, अमित नागर, पी.के. भारद्वाज, पूनम शर्मा, कुम्मु भटनागर, भावना कपूर, सुमित उपाध्याय, के.पी. सैनी, सोनम शर्मा, संजय यादव, मनीष यादव, पूजा रानी, पंकज सिंघल, भूपेन्द्र सिंह, सुचांकी गुप्ता सहित अन्य शामिल रहे।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 6 से युविका कल्याण, कक्षा 7 से तनिष्का और कक्षा 8 से हर्षिता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समापन पर सभी को संविधान की प्रस्तावना की सामूहिक शपथ दिलाई गई। राष्ट्रगान के साथ समारोह समाप्त हुआ।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष अधिवक्ता संजय कुमार, सलाहकार संजय कुमार शर्मा, संजीव गर्ग, अधिवक्ता सुनील कुमार, आदेश कुमार, कृष कुमार रतन, अवनीश, सनी कुमार, राहुल कुमार, विशाल पराशर, धर्मेन्द्र ठाकुर, अनिरुद्ध सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


