Homeउत्तर प्रदेशअन्य जिलेमखदूमपुर गंगा स्नान मेले का किया पैदल भ्रमण

मखदूमपुर गंगा स्नान मेले का किया पैदल भ्रमण

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा मखदूमपुर गंगा स्नान मेले का देर रात्रि पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

देर रात्रि में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, ASP/क्षेत्राधिकारी सिविल लाइन, क्षेत्राधिकारी मवाना, क्षेत्राधिकारी सरधना एवं अन्य पुलिस बल के साथ थाना हस्तिनापुर क्षेत्रान्तर्गत मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेला क्षेत्र, स्नान घाटों, प्रमुख मार्गों एवं पार्किंग स्थलों का निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात संचालन एवं भीड़ प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ द्वारा सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से मेला क्षेत्र एवं संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी निगरानी सुनिश्चित करने, स्नान घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने, यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश दिए गए।

साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूर्ण सतर्कता एवं मुस्तैदी से कर्तव्यों का निर्वहन करने, श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सहयोगात्मक व्यवहार करने तथा महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों एवं दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने एवं गंगा स्नान मेले को सकुशल, शांतिपूर्ण व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular