- मोटर बोट से स्नान घाट का निरीक्षण कर अधिकारियों ने श्रद्धालुओं को दिए सुरक्षित स्नान के दिशा-निर्देश
रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। क्षेत्र के ग्राम खरकाली स्थित गंगा गांधी घाट पर दो दिवसीय गंगा स्नान मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा घाट पर दूर-दराज से आकर अपने पितरों का दीपदान किया श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ कमाया मेले में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए थाना प्रभारी केदार सिंह तथा प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।
श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने के लिए पुलिसकर्मी मुस्तैदी से तैनात हैं। गंगा स्नान मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सीओ सदर देहात सुधीर सिंह, सीओ किठौर विश्व ज्योति राय, थाना प्रभारी केदार सिंह, एसएचओ विकास कुमार तथा मेला इंचार्ज ने मोटर बोट के माध्यम से गंगा स्नान घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गंगा के जलस्तर, स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की स्थिति और घाट पर सुरक्षा इंतजामों का बारीकी से जायजा लिया।

गंगा घाट पर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। मोटर बोट के जरिए घाट के आसपास निगरानी कर श्रद्धालुओं को सतर्क किया जा रहा है, ताकि मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। पुलिस अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को भी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।
गंगा गांधी घाट पर आस्था और श्रद्धा का माहौल देखते ही बन रहा है। गंगा तट पर श्रद्धालुओं की भीड़, तंबुओं की कतारें और मेले की रौनक क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रही है। वहीं श्रद्धालुओं ने अपने पितरों के देव दान कर उनकी आत्मा की शांति के लिए गंगा स्नान किया वहीं पुलिस प्रशासन की सक्रियता से श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्नान कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं


