HomeUncategorizedगुरुपर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे CVPS के नन्हे-मुन्ने, सीखे सेवा और सद्भावना के...

गुरुपर्व पर गुरुद्वारे पहुंचे CVPS के नन्हे-मुन्ने, सीखे सेवा और सद्भावना के संस्कार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में गुरुपर्व श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर किंडरगार्टन विंग के नर्सरी से यूकेजी तक के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों को कैंट स्थित शीशे वाले गुरुद्वारे का भ्रमण कराया गया। बच्चों ने श्रद्धापूर्वक माथा टेककर गुरु साहिब का आशीर्वाद लिया तथा प्रसाद ग्रहण किया।

इस दौरान उन्हें सेवा, समानता, प्रेम, सच्चाई एवं मानवता के महत्व से परिचित कराया गया। इस अवसर पर सभी बच्चे अपने-अपने विशेष टिफिन लेकर आए । बच्चों ने बड़े उत्साह और आनंद के साथ इस विशेष आयोजन का हिस्सा बनकर गुरुपर्व की खुशियाँ मनाईं।विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मीनू कपूर ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ उनमें प्रेम, भाईचारा और सभी धर्मों के प्रति सम्मान की भावना विकसित करते हैं।

वहीं, विद्यालय की डायरेक्टर डॉ. हिमानी अग्रवाल ने कहा कि बचपन से ही बच्चों में सेवा, समानता और मानवता जैसे मूल्यों का विकास करना आवश्यक है। ऐसे अनुभव बच्चों को अच्छे संस्कार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular