नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना खरखौदा क्षेत्र के आईएमएलसी स्थित प्लॉट में बॉल बेवरेज पैकेजिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का भूमि पूजन एवं शिलान्यास समारोह आयोजित हुआ।
समारोह में जिलाधिकारी मेरठ और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के सकुशल और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए मेरठ पुलिस ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल तैनात कर व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए।


