Homeअपराधशादी सीजन में नहीं लगेगा जाम, 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक...

शादी सीजन में नहीं लगेगा जाम, 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक डायवर्जन लागू

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शादी सीजन में जाम से निजात के लिए यातायात पुलिस ने 26 नवंबर से 15 दिसंबर तक भारी वाहनों, रोडवेज बसों और ई-रिक्शा / ऑटो के लिए डायवर्जन प्लान लागू किया है।

बिजली बम्बा चौराहा से दैनिक जागरण चौराहा और दैनिक जागरण चौराहा से बिजली बम्बा चौराहा की ओर भारी वाहनों का आवागमन रोज शाम 5 से रात 10 बजे तक बंद रहेगा। बिजली बम्बा की ओर से आने वाले वाहन खरखौदा थाना तिराहा से डायवर्ट होकर मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़ होते हुए जाएंगे। दैनिक जागरण की ओर से आने वाले वाहन परतापुर इंटरचेंज-मोहिउद्दीनपुर-खरखौदा मोड़-खरखौदा थाना तिराहा होकर जाएंगे।

भैंसाली बस अड्डे से दिल्ली-गाजियाबाद जाने वाली बसें जली कोठी चौराहा से रेलवे रोड चौराहा होकर नहीं जाएंगी। ये बसें भैंसाली बस अड्डे से जली कोठी चौराहा-भैंसाली ग्राउंड-जीटीबी स्कूल तिराहा-रोहटा रेलवे फाटक-रोहटा बाईपास (एनएच-58) होते हुए जाएंगी।

बेगमपुल चौराहा, हापुड़ अड्डा चौराहा और लालकुर्ती पैंठ बाजार ई-रिक्शा / ऑटो के लिए नो-एंट्री जोन घोषित किए गए हैं। बेगमपुल पर जीरो माइल्स तिराहा, आबूलेन तिराहा, सोतीगंज चौराहा और आकाश गंगा साड़ी की ओर से सुबह 9 से रात 9 बजे तक ई-रिक्शा / ऑटो नहीं आएंगे। हापुड़ अड्डा पर सूरजकुंड मोड़ तिराहा, नन्दन सिनेमा, हापुड़ अड्डा पेट्रोल पम्प यू-टर्न और गोला कुआं की ओर से सुबह 9 से रात 9 बजे तक प्रवेश बंद रहेगा।

लालकुर्ती पैंठ बाजार में जीरो माइल्स चौराहा से बीएसएनएल तिराहा के बीच दोपहर 2 से रात 10 बजे तक ई-रिक्शा / ऑटो नहीं चलेंगे। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करने की अपील की है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular