नित्य संदेश ब्यूरो
लोनी। लोनी निवासी नफीस सैफी को सैफी संघर्ष समिति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश का सचिव नियुक्त किया गया है।
उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सैफी और राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नवाब सैफी की संस्तुति पर की गई। नियुक्ति से समाज के लोगों में खुशी और उत्साह है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय सलाहकार अखलाक प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. रियाज सैफी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आरिफ सैफी, अय्यूब सैफी, अफसर अली सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी ने नफीस सैफी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।


