रवि गौतम
नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। ग्राम गेसुपुर स्थित एस.वी. पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस उत्साह पूर्वक मनाया गया। स्कूल के विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के इतिहास, महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
विद्यालय के प्रबंधक मास्टर चंद्रपाल ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा द्वारा भारतीय संविधान को अंगीकार किया गया था तथा 26 जनवरी 1950 को इसे लागू किया गया। भारत रत्न विश्व के छठे विद्वान डॉ. भीमराव अंबेडकर संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष थे। संविधान निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान को भी याद किया गया।विद्यालय में संविधान से संबंधित प्रेरणादायक भाषणों के माध्यम से विद्यार्थियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व का महत्व समझाया गया। साथ ही संविधान के आदर्शों का पालन करने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य रण कुमार एवं प्रबंधक चन्द्रपाल सिंह ने कहा कि भारतीय संविधान हमारे लोकतंत्र की नींव है। संविधान का सम्मान करना तथा उसके मूल्यों को अपने जीवन में अपनाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अवसर पर तरुण गिरी, राजीव कुमार, मनीष कुमार, प्रिंस, मधु, पूजा, चंचल, तनु, एरिस, गीता, ललिता, हेमराज एवं अंजली सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।


