नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा 2026 के तहत मेरठ-किला, आसिफाबाद बस स्टैंड पर बस, ई-रिक्शा और टेंपो के चालकों-परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुधांशु रंजन ने चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, क्षमता से अधिक सवारी न बैठाने और यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के संबंध में जानकारी दी।
इस अवसर पर सभी चालकों-परिचालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और स्वयं व अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। अधिकारियों ने सुरक्षित और जिम्मेदार वाहन संचालन कर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में योगदान देने की अपील की।


