Homeउत्तर प्रदेशमेरठपांच बूथों पर चला विशेष मतदाता अभियान, 200 फॉर्म भरे गए

पांच बूथों पर चला विशेष मतदाता अभियान, 200 फॉर्म भरे गए

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश के आदेश पर 28 नवंबर को नए वोट बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

भाग संख्या 254, 255, 256, 257 और 258 पर उच्च प्राथमिक कन्या विद्यालय, खैर नगर, अहमद रोड पर विशेष मतदाता दिवस का आयोजन हुआ। बीएलओ आदित्य कुमार सक्सेना, दीपक गोपाल व अन्य अधिकारी तथा सुपरवाइजर ने सहयोग किया।

इस दौरान पूर्व पार्षद दल नेता अफजाल सैफी, पूर्व पार्षद महमूद इकबाल कस्सार, बीएलए मुलायम सिंह यादव, यूथ ब्रिगेड शहर विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष हाजी आरिफ अंसारी, डॉ. नदीम खान, मसरूर सलमानी, समाजवादी लोहिया वाहिनी के पूर्व मंडल महासचिव एवं बीएलए गयासुद्दीन कुरैशी, उमर उम्मती, नजीर अब्बासी, इसरार अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अकरम सैफी उपस्थित रहे।

पांचों बूथों पर लगभग 200 मतदाता फॉर्म और फॉर्म नंबर 8 के लगभग 50 फॉर्म भरे गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular