Home Blog Page 100

सुभारती ‘सनातन राष्ट्र एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण संगोष्ठी’ 4 नवंबर को

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज होंगे मुख्य अतिथि, वरिष्ठ पत्रकार विनोद अग्निहोत्री करेंगे विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता**जनरेशन अल्फा और युवा पीढ़ी को भारतीय संस्कारों व राष्ट्रीय मूल्यों से जोड़ने पर होगा मंथन, ‘राष्ट्र अनुभूति’ के विस्तारित संस्करण का भी होगा विमोचन मेरठ।

स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय चेतना, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों और युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से ‘सनातन राष्ट्र एवं राष्ट्रीय चरित्र निर्माण संगोष्ठी’ का भव्य आयोजन 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा। विश्वविद्यालय परिसर स्थित मांगल्य प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाली यह विशेष संगोष्ठी अपराह्न 2 बजे से प्रारंभ होगी। संगोष्ठी में श्री श्री 1008 श्रीमद्जगद्गुरु श्री कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम जी महाराज मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके विचारों के माध्यम से राष्ट्र, संस्कृति, सनातन मूल्यों और समाज में नैतिक एवं चारित्रिक चेतना के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला जाएगा।

वहीं, अमर उजाला समूह के सलाहकार एवं संपादक विनोद अग्निहोत्री विशिष्ट अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएंगे।यह संगोष्ठी विशेष रूप से जनरेशन अल्फा एवं वर्तमान युवा पीढ़ी को केंद्र में रखकर आयोजित की जा रही है। संगोष्ठी के दौरान इस बात पर भी मंथन होगा कि किस प्रकार वर्तमान पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए आधुनिकता और भारतीयता के बीच एक सार्थक संतुलन स्थापित किया जा सकता है। विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध, सामाजिक उत्तरदायित्व, अनुशासन, नैतिकता और सकारात्मक जीवन मूल्यों को विकसित करने की दिशा में विचार रखे जाएंगे।

कार्यक्रम का एक प्रमुख आकर्षण सुभारती समूह के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण द्वारा लिखित एवं संपादित पुस्तक ‘राष्ट्र अनुभूति’ के विस्तारित संस्करण का विमोचन होगा। यह पुस्तक राष्ट्र चेतना, राष्ट्रीय मूल्यों और भारतीय विचार परंपरा से जुड़े विषयों को जनमानस तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगी। पुस्तक के विस्तारित संस्करण के माध्यम से राष्ट्र के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण, सांस्कृतिक चेतना और भारतीय मूल्यों से जुड़े विचारों को व्यापक स्तर पर समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में 21 अक्टूबर 2026 को आयोजित ‘अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026’ के अंतर्गत आयोजित विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ‘अखंड भारत स्वतंत्रता दिवस महापर्व-2026’ को राष्ट्रभक्ति, सांस्कृतिक चेतना, सामाजिक समरसता और युवा जागरण को समर्पित एक व्यापक जन-अभियान का स्वरूप दिया गया था।

महापर्व के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों, विशेष रूप से विद्यार्थियों और युवाओं को राष्ट्र की गौरवशाली विरासत तथा राष्ट्रीय चेतना से जोड़ने का प्रयास किया गया। महापर्व के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में निबंध लेखन, पेंटिंग, प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्र, संस्कृति, इतिहास और सामाजिक सरोकारों से संबंधित विषयों पर अपनी प्रतिभा और विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इसके अतिरिक्त महा रैली का भी आयोजन किया गया, जिसके माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना का संदेश व्यापक स्तर पर प्रसारित किया गया।

इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित विद्यार्थियों को 4 नवंबर को मांगल्य प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह के दौरान पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा। सम्मान समारोह का उद्देश्य प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के साथ-साथ अन्य युवाओं को भी राष्ट्र निर्माण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के आयोजन में सुभारती विश्वविद्यालय के संस्थापक डॉ. अतुल कृष्ण, कुलपति प्रो. (डॉ.) वी. के. मित्तल, मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रो. (डॉ.) शल्या राज सहित अन्य पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहेगा।

आयोजकों ने विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, शिक्षकों, शिक्षाविदों तथा प्रबुद्धजनों से इस महत्वपूर्ण संगोष्ठी में अधिकाधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। आयोजकों का मानना है कि यह संगोष्ठी नई पीढ़ी को भारतीय संस्कारों, राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक एवं महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी

ललितपुर मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2026 बैच के विद्यार्थियों का श्वेत कोट समारोह आयोजित

नित्य संदेश ब्यूरो

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, ललितपुर में एमबीबीएस 2026 बैच के 100 नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए भव्य श्वेत कोट समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री मनोहर लाल पंथ, सदर विधायक रामरतन कुशवाहा, प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला, उपप्रधानाचार्य सुश्री श्रुति सिंह, मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. मधुरेंद्र राजपूत एवं सीएमएस डॉ. गजेंद्र सिंह सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।समारोह में अतिथियों ने विद्यार्थियों को श्वेत कोट पहनाकर उनके चिकित्सकीय जीवन की शुरुआत की।

प्रधानाचार्य डॉ. मयंक कुमार शुक्ला ने विद्यार्थियों को महर्षि चरक शपथ दिलाई तथा सेवा, करुणा, संवेदनशीलता और चिकित्सा नैतिकता के प्रति समर्पित रहने का संकल्प दिलाया।माननीय मंत्री श्री मनोहर लाल पंथ ने विद्यार्थियों को अच्छा चिकित्सक बनने के साथ एक अच्छा इंसान बनने की प्रेरणा दी। विधायक श्री रामरतन कुशवाहा ने निरंतर परिश्रम एवं लगन से अध्ययन करने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को मरीजों के प्रति संवेदनशील रहने तथा महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।कार्यक्रम में वरिष्ठ चिकित्सकों एवं संकाय सदस्यों की उपस्थिति रही। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं सुव्यवस्थित मंच संचालन ने समारोह को यादगार बनाया।श्वेत कोट केवल एक परिधान नहीं, बल्कि मानवता की सेवा, विश्वास, करुणा और चिकित्सकीय नैतिकता का प्रतीक है।

रोमांचक मैच में जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की दो रन से जीत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। आईटीआई साकेम क्रिकेट एकेडमी में सोमवार को ऋषभ क्रिकेट एकेडमी और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम के बीच एक मैच खेला गया। इसमें जेएमएस वर्ल्ड की टीम ने दो रन से जीत प्राप्त की।

जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। इसमें राम ने 40, अभय ने 38, श्रियांश ने 35, कबीर ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्दुल रहमान ने तीन, रियांश ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी की टीम 163 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। गेंदबाजी में जेएमएस की ओर से कार्तिक और देव ने दो-दो विकेट लिए।

इस मौके पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया।अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल होंगी 8 टीममेरठ। गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा दिए जाने के उदे्श्य से इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रह है। चौधरी नरेंद्र सिंह की याद में यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि इसमें अंडर 17 से अंडर 19 वर्ग में अभी तक आठ स्कूलों की टीम शामिल हुई हैं। पहले स्कूल क्रिकेट काफी किया जाता था। जैसे स्टेनफोर्ड कप, मेरठ चैंपियनशिप आदि टूर्नामेंट होते थे, लेकिन अब स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा नहीं दिया जा रहा है। स्कूलों में क्रिकेट को बढ़ाने के लिए ही यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है।

इसमें अभी तक जेएमएस वर्ल्ड हापुड़, ऋषभ एकेडमी स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, डीपीएस बहसुमा, गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल, शार्पेन पब्लिक स्कूल, रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल को मिलाकर आठ टीम हिस्सा ले रही हैं। टूर्नामेंट 4 नवंबर से शुरू हो रहा है। लीग आधार पर होने वाले इस टूर्नामेंट में प्रत्येक टीम 3 लीग मैच खेलेगी। सभी मैच में खिलाड़ियों को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा।

जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। रविवार, दिनांक 31/10/2026 को के.वी. पब्लिक स्कूल, किला, मेरठ में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कबड्डी, एथलेटिक्स, रस्साकसी जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें लगभग 500 से 600 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर कोच श्री अरुण सैनी व श्री मोहित सिंह जी ने बताया कि हमारे विद्यालय मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल, गढ़ रोड, मऊखास, मेरठ ने शानदार प्रदर्शन किया है।

परिणाम इस प्रकार रहे –

1. अंडर-13 कबड्डी (बॉयज वर्ग) – प्रथम स्थान
युवराज तोमर, हर्ष चौधरी, तनिष्क तोमर, फराज खान, सूरज पुंडीर, अरमान मलिक, आशीष वर्मा

2. अंडर-13 रस्साकसी (बॉयज वर्ग) – प्रथम स्थान
वंश शर्मा, नैतिक शर्मा, मानव तोमर, अश्वेंद्र पाल, अंशुमन, संभव तोमर, आरव पाल, रूद्र काजला, वासु, आदित्या, अभय

3. अंडर-16 रस्साकसी (गर्ल्स वर्ग) – प्रथम स्थान
कनक तोमर, तपस्या खटाना, अंशिका शर्मा, माही तोमर, काजल शर्मा, आदर्शि तोमर, तन्वी, कनक

4. अंडर-16 रस्साकसी (बॉयज वर्ग) – द्वितीय स्थान
जावेद, सोहेल, अब्दुल, कुबेर, कार्तिक, अक्षदीप, सुहैल, प्रशांत, मानेंद्र पाल

एथलेटिक्स में –

  • 800 मीटर दौड़ में आमिर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • 200 मीटर दौड़ में रिहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर मॉडर्न दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल श्री तरुण तोमर जी व डॉ कन्नूप्रिया जी ने सभी विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की मेहनत और अनुशासन से ही यह सफलता मिली है। इस मौके कॉर्डिनेटर आरती चौधरी ज्योति शर्मा जी रहे। बच्चों की जीत से अभिभावकों में खुशी का माहौल है।

Gen-Z करियर संवाद में छात्राओं को मिले रोजगार के नए मंत्र

नित्य संदेश ब्यूरो

इंदौर, 2 नवंबर। शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, इंदौर में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ‘Gen-Z करियर संवाद कार्यशाला’ एवं छात्रवृत्ति वितरण समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य अतिथि प्रसिद्ध करियर मार्गदर्शक श्री जयंतीलाल भंडारी ने छात्राओं को AI, डिजिटल कौशल एवं बदलते रोजगार अवसरों की जानकारी देते हुए आत्मविश्वास के साथ भविष्य के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। प्राचार्य डॉ. बी. डी. श्रीवास्तव ने छात्राओं को अपनी मौलिक प्रतिभा पहचानने और विशिष्ट पहचान बनाने का संदेश दिया।

विशाल भगत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से 24 छात्राओं को कुल ₹2,28,890 की छात्रवृत्ति प्रदान की गई। वहीं, लघु उद्योग भारती के साथ एमओयू के अंतर्गत छात्राओं को प्रोत्साहन प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार वितरित कर उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में श्री प्रकाश भगत, श्री राजेन्द्र सुखेजा सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। संचालन प्रो. निधि गुप्ता ने किया तथा आभार डॉ. सीमा तिवारी ने व्यक्त किया। जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. नेहा गुप्ता ने दी।