Home Blog Page 125

महिला को जहर देकर 2 करोड़ की चोरी, 4 गिरफ्तार, 100% बरामदगी

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना गंगानगर पुलिस और स्वाट टीम ने डिफेंस कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी का खुलासा करते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

वादी आशुतोष भल्ला ने 26 अक्टूबर को तहरीर दी थी कि घर की मेड ने उनकी माता को जहरीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर लाखों का सामान चोरी कर लिया। इस पर थाना गंगानगर में मुकदमा संख्या 297/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए जितेन्द्र कुमार, रोशनी ओराओन, मनीष कुमार उर्फ मन्नू और मीनू को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी के पीली-सफेद धातु के आभूषण, 32 चांदी के सिक्के, 111 पुराने देशी-विदेशी सिक्के, 8 प्राचीन धातु मुद्रा और 3.56 लाख रुपये नकद बरामद हुए। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ रुपये है। पुलिस ने चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की है।

नकली सबमर्सिबल पंप बेचने वाले 2 गिरफ्तार, 33 पंप बरामद

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना रेलवे रोड पुलिस ने नामी कंपनियों के नाम पर डुप्लीकेट सबमर्सिबल पंप बेचने वाले गिरोह के 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जैननगर तिराहे से 28 अक्टूबर को रामआधार और अभिषेक कुमार को पकड़ा, दोनों लखनऊ के सरोजनीनगर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से Crompton कंपनी के 17 और Gold Medal कंपनी के 16 कुल 33 नकली पंप और एक वैगनआर कार (UP32RZ0883) बरामद की गई। इस संबंध में थाना रेलवे रोड पर मुकदमा संख्या 135/2026 धारा 318(4) BNS व 63/65 कॉपीराइट एक्ट में केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

लाड़ो रानी – शुभ आगमन

नित्य संदेश।

शुभ आगमन मेरे आंगन,
पधारीं लक्ष्मी बनकर माँ।
गूँजी घर में किलकारी,
मधुर, मनोहर, प्यारी न्यारी,
बिटिया आई सबसे प्यारी।।

ख्याति बनकर खुशी आई।
तीसरी पीढ़ी पर हमने भांजी पाई।
छोटी सी परी बनके आई,
खुशियों का खज़ाना लाई।
गुलाबी गाल, नन्हें हाथ,
प्यारी सी मुस्कान है साथ।।

दादा-नाना की गोद में खेले,
मम्मी-पापा की बाहों में झूले।
तेरी हँसी में हम सब डोले।
तेरी खुशी में दिल फूले।।

नन्हे-नन्हे पग तुम्हारे,
आंगन में जब-जब डोलेंगे।
तब-तब घर के कोने-कोने,
खुशियों से भर- भर बोलेंगे।।

खुशियों के फूल सदा खिलें,
तू उन्नति के झूले झूले।
तेरा आगमन बड़ा वरदान,
ईश्वर की सौगात तू महान।।

खूब पढ़े, खूब बढ़े,
संस्कारों से सदा जुड़े।
दादी-नानी का नाम रतन ।
करे जग में तू ऐसा जतन।।

लाड़ो रानी, राज दुलारी,
तुझ पर वारी जाऊँ बलिहारी।।
नानी ले रही खूब बलैया।
सदा भरी रहे तेरे सुख तलैया।।

  • आशा मानधन्या इंदौर

वंदे मातरम के तहत पुलिस बैंड ने सुनाई देशभक्ति

  • दीपावली के उपयोग में आने वाले सामान भी शिल्प बाजार में

नवीन मौर्य

नित्य संदेश, इंदौर। देशभक्ति का जज्बा दिलों में लेकर और वह भी वंदे मातरम की थीम के साथ आज जब दशहरा मैदान पर पुलिस बैंड ने वंदे मातरम बजाया तो उपस्थित जनता सम्मान के साथ खड़ी होकर इस देशभक्ति के जज्बे को अपनी आदरांजली प्रस्तुत की ।

लोक संस्कृति मंच के संयोजक एवं लोकप्रिय सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि मंच पर जहां एक और भारत माता की तस्वीर और इंडिया गेट बना हुआ था तो तिरंगा भी यहां पर नजर आ रहा था संपूर्ण वातावरण देश भक्ति के रंग में रंग चुका था। ट्रंपेट बेस प्लेनेट एक्वेरियम सहित कई इंस्ट्रूमेंट का उपयोग करके जो म्यूजिक यहां पर दिया गया वह बहुत ही काबिले तारीफ था। उन्होंने सारे जहां से अच्छा हिंदुस्ता हमारा और इंग्लिश धुन गार्डन की भी प्रस्तुति दी। पुलिस बैंड के बाद कुछ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसमें मीनाक्षी जाट, तृप्ति बिल्लोरे एवं लवीना तिवारी द्वारा सुंदर नृत्यो की प्रस्तुती दी गयी।

दीपावली के उपयोगी सामान शिल्प बाजार में

लोक संस्कृति मंच के विशाल गिद्वानी ने बताया कि दशहरा मैदान में शिल्प बाजार भी लगा हुआ है जो देशभक्ती के साथ-साथ आगंतुकों को दीपावली उपयोगी सामान जैसे गुजराती कुशन कवर ,अफगानिस्तान के ओरिजिनल ड्राई फ्रूट, दीपावली स्पेशल पंजाबी फुलकारी सूट ,बंगाल का काथा वर्क, बिना तेल के 15 तरीकों के चिप्स, खादी के मिलेट ,एयर फ्रायर से बनने वाले तेल रहित आइटम्स ,केरला पापड़ जैसे अनेको रोजमर्रा के समान यहां मिल रहे हैं।

सस्ते कालीन एवं क्राकरी उपलब्ध

मंच के विशाल गिदवानी ने बताया कि बनारसी ,चंदेरी, कश्मीरी ,महेश्वरी साड़ियां बाग प्रिंट ब्लॉक प्रिंट भी यहां पर उपलब्ध है। फर्नीचर में सारंगपुर का फर्नीचर भदोही उत्तर प्रदेश से सस्ते कालीन एवं क्राकरी, गुजरात के सुंदर बैग भगवान की पोशाके ,पंजाब की स्पेशल जूतियां भी यहां पर मिल रही है जो सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। जोधपुर का एंटीक फर्नीचर मार्बल वर्क की मूर्तियां एवं नागालैंड के ड्राई फ्लावर भी यहां पर उपलब्ध है। 30 अक्टूबर को स्कूली विद्यार्थियों के लिए देशभक्ति नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन शाम 7:00 बजे से होगा शिल्प मेला 4:00 बजे से प्रारंभ होगा

गायब युवती का सुराग नहीं, थाने में धरने पर बैठकर बारामदी की मांग

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के गांव से गायब हुई युवती के पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा युवती न मिलने पर पीड़ित परिवार में आक्रोश व्याप्त हो गया। गुरुवार को पीड़ित पिता के साथ दर्जनों ग्रामीणों थाने मे धरने पर बैठकर हंगामा किया। वही थाना प्रभारी केदार सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। इस बीच ग्रामीणों और थाना प्रभारी केदार सिंह मे जमकर नोकंझोंक भी हुई। बाद मे लोगों ने पुलिस को युवती की बरामदगी के लिए 24 घंटे का समय दिया है। वही पुलिस द्वारा युवती की जल्द बरामदगी के आश्वासन पर लोग वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पाँच दिन पूर्व अचानक लापता हो गई थी। पीड़ित माँ ने थाने में मामले की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि घटना के पाँच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस लापरवाही के चलते युवती को तलाश नहीं कर पाई। जिससे परिजनों में पुलिस के प्रति आक्रोश बढ़ गया। गुरुवार को पीड़ित परिजन दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने के अंदर पहुंचे और थाने का घेराव करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने हंगामा कर पुलिस पर मामले में खानापूर्ति करने का आरोप भी लगाया पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने कुछ समय बाद एसओ केदार सिंह थाने मे पीड़ित परिजनों और ग्रामीणों के बीच पहुँचे, और उनसे बात की।

इस बीच ग्रामीणों थाना प्रभारी के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। काफ़ी जहदो जहद के बाद धरना प्रदर्शन करने वाले लोगों ने पुलिस को 24 घंटे का समय युवती की बरामदगी का देते हुए कहा की अगर इस समय मे युवती की बरामदगी का देते हुए कहा कि अगर इस समय मे बरामदगी नहीं हुई तो थाने पर फिर से धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं पुलिस द्वारा जल्द युवती की बरामदगी के आश्वासन पर ग्रामीण वापस लौट गए।

भारतीय किसान यूनियन स्वाभिमान के प्रदेश अध्यक्ष अमित त्यागी के नेतृत्व में हुए धरने में अंशुल त्यागी, पुनीत त्यागी, हिमांशु विक्की त्यागी, सोनू त्यागी, सतेंद्र सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। इस मामले मे थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी मे तरमीम कर नामज़द मुक़दमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही युवती को तलाश कर लिया जाएगा। जिस पर ग्रामीण पीढ़ी शांत होकर वापस लौट गए