मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवटी कॉलोनी में आर्ट ऑफ़ लिविंग संस्था द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया । विनीता अग्रवाल , आभा गोविल , छाया ने दीप प्रज्वलन किया ।
मानस ने गणपति वंदना गाकर भजन संध्या का शुभारम्भ किया । विपुल ने जय गुरु ओमकारा श्री गुरु ओमकारा गाकर गुरु वंदना की । छाया ने गोविंदा माधव गोपाला हे गोपाला गाया । विनीता ने ‘श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी हे नाथ नारायण’ एवं ‘फूलों में सज रहे है श्री वृन्दावन बिहारी’ गाया । सभी ने मिलकर राधे राधे श्री राधे श्याम का संकीर्तन किया ।
शिव कैलाशो के वासी भजन गाया । सभी ने मिलकर ध्यान किया एवं ओमकार का गुंजन किया । विनीता अग्रवाल जे ने सत्संग की महिमा बताई और कहा कि कलियुग में केवल ईश्वर का नाम जाप ही सर्वश्रेष्ठ है। अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया ।
• राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ पदयात्रा में शामिल हो – सुमित मिश्रा
नवीन मौर्य
नित्य संदेश, इंदौर। आज लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ अभियान को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने विधायक गोलू शुक्ला, व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक धीरज खण्डेलवाल, भाजपा नगर कोषाध्यक्ष एवं इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल, सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल, एडवोकेट राजेश खण्डेलवाल वैश्य महासम्मेलन के अध्यक्ष अशोक खण्डेलवाल की उपस्थिति में व्यापारियों एवं उद्योगपतियों से संवाद किया गया।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा दुनिया के नक्शे में पहले बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका उसके बाद यूरोप के देश जो पहले अपने आप को सेकुलर कहते थे, वहां अब अराजकता का दौर है। फ्रांस की मैन स्ट्रीट जो दुनिया की सबसे महंगी स्ट्रीट कहलाती है, वहाँ पर अराजकता फैलाने वाले दुकानों के कांच तक लूट कर ले गए। ऐसे समय में एसआईआर लाकर चुनाव आयोग उन सब घुसपैठियों के नाम काटता है, तो यह गलत है क्या ? फ्रांस, इटली अलबेरिया सब दूर अराजकता से जुझ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति ने कॉकरोच पार्टी बना ली, उस पर आंदोलन हो गया, आंदोलन में पिज्जा, बर्गर बिरयानी सब आ रहा है, फिर एक अराजकता फैलाने वाला कहता है कि हम भारत को बांग्लादेश बनाएंगे क्या आप देश को बांग्लादेश बनने देंगे ? देश में जो अराजकता फैलाई जा रही है, इसके पीछे कौन है, आप चिंतन करिए, मनन करिए की इन बच्चों के पास जो पैसा आ रहा है, वो किस रास्ते से आ रहा है?
उन्होंने कहा 2014 पहले का भारत क्या था, अब भारत की स्थिति क्या है। 2014 के पहले के भारत और आज के भारत में क्या अन्तर है, एक्स्प्रेस हाईवे से विकास की रफ्तार तेज हुई है, उज्ज्वला योजना ने माताओं बहनों के आंसू पोछने का काम किया है। हर घर नल जल योजना के माध्यम से अब गांवों में भी पानी सीधे घरों में पहुंच रहा है, जिससे गांवों में बीमारियाँ कम हुई है, ये डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट कह रही है, दुनिया की महंगी दवाई भी भारत बना रहा है, उन दवाइयों को हम एक्सपोर्ट भी कर रहे हैं। जब भारत में ही दवाइयां बन रही है, तो ड्रग्स माफिया नाराज हो गए। ऑइल जितना भी हम खरीदते है, वो डॉलर में खरीदते थे, वो हमने रुपये में खरीदने का काम शुरू कर दिया, अब ऑइल माफिया भी मोदी जी से नाराज है। रक्षा के क्षेत्र में भी भारत अब न सिर्फ अपने हथियार बना रहा है बल्कि निर्यात भी कर रहा है, इसलिए रक्षा क्षेत्र के माफिया भी नाराज है। ऑइल माफिया नाराज, मेडिसिन माफिया नाराज, रक्षा क्षेत्र के माफिया नाराज ये सब मिलकर मोदी को हटाना चाहते हैं, देश में अराजकता फैलाने के लिए ये पैसा उन्हीं नाराज माफियाओं द्वारा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा देश की जनता को सड़क पर आना चाहिए जो देश से प्रेम करते हैं, जो देश को आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। उन्हें अराजकता फैलने वालों के ख़िलाफ़ पदयात्रा में आना चाहिए।
उन्होंने कहा कि दुनिया के वो देश जो हमसे पिछड़ गए हैं, वो सब मिलकर भारत को अस्थिर करना चाहते हैं, ये समय अराजकता मिटाने का हैं, अराजकता फैलाने वालों के चेहरे को बेनक़ाब करने का है, नहीं तो आने वाला समय भारत के लिए बहुत कठिन होगा। ये पूरे राष्ट्र का विषय है, राष्ट्र के लोकतंत्र को बचाने के लिए, हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए, देश के भविष्य के लिए, संविधान की रक्षा के लिए हमें सड़क पर आकर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को मुंह तोड़ जवाब देना है।
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि इंदौर में 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सुभाष नगर चौराहे पार्षद स्व राजेश जोशी जी की प्रतिमा से एलआईजी चौराहे तक लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ पदयात्रा निकाली जाएगी। सारे एसोसिएशन अपने अपने पदाधिकारियों सहित अपने अपने बेनर लेकर पदयात्रा में शामिल होकर कॉंग्रेस जिस प्रकार का माहौल बना रही है, कॉंग्रेस लगातार झूठ बोल कर देश में अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं नेशन फर्स्ट, राष्ट्र प्रथम, यदि व्यापारी राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ आएँगे, तो अराजकता खत्म हो जाएगी। अराजकता के ख़िलाफ़ सिंधी समाज के व्यापारी अपना आधे दिन का कारोबार बंद रखेंगे। ये राष्ट्र का विषय है, देशभक्ति किसी भी विषय पर हों, जब भी मोका मिले तो देश की सेवा करने का अवसर चूकना नहीं चाहिए। ये देश की सेवा का समय है, अराजकता फैलाने वालों को पदयात्रा में शामिल होकर जवाब दे, कि हम विकसित भारत के संकल्प के साथ है, ना कि अराजकता फैलाने वाली मानसिकता के साथ।
इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के सचिन बंसल ने कहा कि 60 साल तक सत्ता पर राज करने वाली पार्टी यदि युवाओं को पथभ्रष्ट करके अराजकता फैलाने का काम कर रही हैं। देश के लोकतंत्र को तहस नहस करने का काम किया जा रहा है।
सियागंज व्यापारी एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रमेश खण्डेलवाल ने कहा दिल्ली के व्यापार पर बहुत अच्छी पकड़ है, दिल्ली एक दिन बंद होता है तो 4 हजार करोड़ रुपए का व्यापार प्रभावित होता है, लेकिन त्योहारी सीजन में 24 हजार करोड़ का नुकसान होता है, एक दिन की रैली से जो दिल्ली पूरे देश को माल का सप्लाई किया जाता है, उसमें पूरा व्यापार ठप हो जाएगा। दिल्ली के व्यापारियों ने लिखा है, कि आपका रैली करने का निर्णय निंदनीय है। इंदौर के व्यापारी भी राहुल गांधी के इस तरह के प्रयासों की निंदा करते हैं। यदि राहुल गांधी इस तरह का कोई प्रयास करते हैं तो देश भर के व्यापारी इसका भरसक विरोध करेंगे।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीपीटी प्रजेंटेशन के माध्यम से 2014 के पहले के भारत और अभी के भारत के अंतर को साझा किया। बैठक का संचालन नितिन माहेश्वरी एवं आभार धीरज खण्डेलवाल ने माना। अशोक खण्डेलवाल ने स्वागत भाषण दिया।
इस अवसर पर इंदौर सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन, मालवा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के अध्यक्ष सचिन बंसल, विश्व महासम्मेलन इंदौर के अशोक खंडेलवाल, सियागंज होलसेल किराना मर्चेंट एसोसिएशन के रमेश खंडेलवाल, एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष प्रकाश जैन, अहिल्या चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज, रिप्रोसेस प्लास्टिक ग्रेन्यूल मेन्यूफेक्चरिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरूवीर सिंह, पालदा औद्योगिक संगठन, सियागंज किराना ब्रोकर्स एसोसिएशन सहित अनेक व्यापारी एवं ओद्यौगिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
लोकतंत्र बचाओ- अराजकता हटाओ को लेकर विभिन्न बैठक सम्पन्न
भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने बताया कि लोकतंत्र बचाओ – अराजकता हटाओ पदयात्रा को लेकर आज विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक रमेश मेंदोला, एम आई सी सदस्य राजेंद्र राठौर की उपस्थिति में, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक महेंद्र हार्डिया की उपस्थिति में, राऊ विधानसभा में नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक मधु वर्मा की उपस्थिति में, भाजपा कार्यालय पर बंगाली समाजजनों की बैठक सम्पन्न हुई।
नित्य संदेश, इंदौर। श्री अग्रसेन क्लब के प्रमुख मार्गदर्शक निखिल शीतल अग्रवाल ने बताया कि संस्था द्वारा शरद पूर्णिमा कार्यक्रम का 27 वा वर्ष था।
क्लब स्तंभ मीना नारायण गोयल, गजेंद्र रिंकू अग्रवाल अध्यक्ष उमेश सपना मंगल उपाध्यक्ष राकेश प्रीति गोयल, प्रकाश अंजली बंसल, सिंगर धीरज प्रियंका के साथ गरबा उत्सव में क्लब परिवार के 300 से ज्यादा सदस्यों ने गरबा किया। गरबे की थाप पर मां की आराधना भक्ति और समर्पण के साथ सभी में गरबे किए।
गरबे में ढेरो पुरस्कार बेस्ट मेल/फिमेल गरबा, बेस्ट मेल / फीमेल ड्रेस अप, बेस्ट कपल गरबा, बेस्ट चाइल्ड गरबा, बेस्ट फैमिली गरबा, बेस्ट चाइल्ड गरबा आदि 40 से ज्यादा आकर्षक पुरस्कार दिए गए पुरस्कारों का वितरण मनीष किरण खजांची, आशीष नताशा अग्रवाल, नीरज सपना मित्तल ने किया।
निर्णायक के रूप में (भारत 2023) श्रीमती विनीता कुमार उपस्थित हुई गरबा उत्सव में अतिथि के रूप में जगदीश सीता गोयल (बाबा श्री), उषा राजेश बंसल (पंप), अरविंद बागड़ी,गोविंद सिंघल (मामा), राजेंद्र गोयल (समाधान), रवि पिंकी अग्रवाल, पुष्पा किशनलाल गुप्ता, विनोद बंसल, मीना विनोद अग्रवाल उपस्थित हुए।
अतिथियों का स्वागत अमिता कमल गोयल, पूजा अभय अग्रवाल, विनीता दीपक अग्रवाल, रोहित माधुरी अग्रवाल, साधना सतीश गोयल, राकेश रोशनी अग्रवाल ने किया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में दशहरा मिलन व आतिशबाजी करी गई कार्यक्रम का संचालन रूपेश टोना अग्रवाल, शुभम प्रियंका अग्रवाल ने किया आभार आशीष वंदना मित्तल ने माना।
‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ के संकल्प के साथ भ्रष्टाचारमुक्त भारत का आह्वान
नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। महावीर विश्वविद्यालय में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के शुभारम्भ पर ‘समृद्धि के लिए सत्यनिष्ठा’ विषय के अंतर्गत शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विश्वविद्यालय परिवार में ईमानदारी, पारदर्शिता, नैतिकता एवं कर्तव्यनिष्ठा के मूल्यों को प्रोत्साहित करना तथा भ्रष्टाचारमुक्त भारत के निर्माण हेतु जनजागरूकता बढ़ाना रहा।माननीय कुलपति प्रो. (डॉ.) सर्वोत्तम दीक्षित के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में विभिन्न संकायों के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा, निष्पक्षता एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा भ्रष्ट आचरण से दूर रहने की शपथ ली।
इस अवसर पर संदेश दिया गया कि राष्ट्र की वास्तविक समृद्धि आर्थिक विकास के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, पारदर्शिता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व पर भी निर्भर करती है। महावीर विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों में नैतिक चेतना विकसित करने तथा भ्रष्टाचारमुक्त एवं समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान देने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
नित्य संदेश। भगिनी निवेदिता कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ब्राजील, लैटिन अमेरिका और दुनिया भर के लोगों के लिए लूला दा सिल्वा की जीत केवल एक चुनावी सफलता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनकल्याणकारी राजनीति के प्रति जनता के भरोसे का महत्त्वपूर्ण संकेत है।
80 वर्षीय वामपंथी नेता लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने 25 अक्टूबर को हुए राष्ट्रपति चुनाव के दूसरे चरण में दक्षिणपंथी प्रत्याशी फ्लेवियो बोलसोनारो को पराजित कर चौथी बार राष्ट्रपति बनने का गौरव हासिल किया। लूला को 51.79 प्रतिशत, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी को 48.21 प्रतिशत वैध मत मिले। पहले चरण में पिछड़ने के बाद उनकी वापसी ने इस जीत को और भी उल्लेखनीय बना दिया।
इस चुनाव का महत्त्व ब्राजील की सीमाओं तक सीमित नहीं है। इसके परिणाम लैटिन अमेरिका की राजनीतिक दिशा, वैश्विक शक्ति संतुलन, ब्रिक्स की भूमिका और भारत की विदेश नीति के संदर्भ में भी महत्त्वपूर्ण हैं। ऐसे समय में जब दुनिया व्यापारिक प्रतिस्पर्धा, भू-राजनीतिक तनाव और वैचारिक ध्रुवीकरण से गुजर रही है, लूला की जीत बहुपक्षीय सहयोग और विकासशील देशों की सामूहिक आवाज के लिए नए अवसर पैदा करती है।
लूला का राजनीतिक जीवन श्रमिक आंदोलनों और सामाजिक न्याय के संघर्ष से जुड़ा रहा है। मजदूर नेता के रूप में उभरे लूला ने गरीबों, श्रमिकों और वंचित समुदायों के कल्याण को अपनी राजनीति का आधार बनाया। आर्थिक असमानता कम करना, सामाजिक सुरक्षा का विस्तार और कल्याणकारी राज्य को मजबूत करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताएं रही हैं। उनकी वापसी आर्थिक विकास के साथ सामाजिक न्याय और समान अवसरों के महत्त्व को रेखांकित करती है। हालांकि, फ्लेवियो बोलसोनारो को मिले लगभग आधे मत ब्राजील में गहरे राजनीतिक ध्रुवीकरण को दर्शाते हैं।
लूला के सामने अब लोकतांत्रिक विश्वास बहाल करने और आर्थिक चुनौतियों से निपटने की जिम्मेदारी है।ब्राजील लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, उसकी राजनीतिक दिशा का प्रभाव क्षेत्रीय व्यापार, निवेश, पर्यावरण संरक्षण और कूटनीतिक सहयोग पर पड़ता है। लूला की जीत सामाजिक कल्याण, क्षेत्रीय साझेदारी और विकासशील देशों के बीच सहयोग को नई गति दे सकती है।
हाल के वर्षों में लैटिन अमेरिका में वामपंथी और दक्षिणपंथी राजनीतिक धाराओं के बीच प्रतिस्पर्धा तेज हुई है। ऐसे में यह परिणाम दर्शाता है कि दक्षिणपंथी राजनीति का विस्तार अपरिहार्य नहीं है। हालांकि, इसे पूरे क्षेत्र में वामपंथी लहर का संकेत मानना उचित नहीं होगा, क्योंकि प्रत्येक देश की राजनीतिक परिस्थितियां, आर्थिक चुनौतियां और मतदाताओं की प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं।
लूला की जीत भारत के लिए भी कूटनीतिक और आर्थिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण है। भारत और ब्राजील दोनों बड़े विकासशील लोकतंत्र हैं तथा रणनीतिक स्वायत्तता, वैश्विक संस्थाओं में सुधार और विकासशील देशों के प्रतिनिधित्व को बढ़ाने के समर्थक रहे हैं। ब्राजील के साथ मजबूत साझेदारी भारत की बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था की परिकल्पना और वैश्विक भूमिका को व्यापक बना सकती है।
व्यापार, निवेश और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के बीच पर्याप्त संभावनाएं हैं। भारत की औषधि निर्माण, सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल सेवाओं की विशेषज्ञता तथा ब्राजील की कृषि, खनिज और ऊर्जा संबंधी क्षमताएं परस्पर लाभकारी सहयोग का आधार बन सकती हैं। जैव ईंधन, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन के क्षेत्रों में भी साझेदारी बढ़ाई जा सकती है। हालांकि, इन संभावनाओं को साकार करने के लिए व्यापारिक बाधाओं, परिवहन लागत और निवेश संबंधी चुनौतियों का समाधान आवश्यक है। निरंतर कूटनीतिक संवाद और संस्थागत सहयोग ही इस साझेदारी को ठोस आर्थिक उपलब्धियों में बदल सकते हैं।
लूला की जीत का एक महत्त्वपूर्ण पहलू ब्रिक्स से जुड़ा है। ब्राजील, रूस, भारत और चीन इसके मूल सदस्य हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका 2010 में इसमें शामिल हुआ। बाद में मिस्र, इथियोपिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात और इंडोनेशिया भी इसके सदस्य बने। ब्रिक्स का उद्देश्य वैश्विक शासन व्यवस्था में विकासशील देशों का प्रतिनिधित्व बढ़ाना, अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में सुधार को प्रोत्साहित करना तथा आर्थिक सहयोग को मजबूत करना है।
लूला के नेतृत्व में ब्राजील और भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थाओं में विकासशील देशों की भागीदारी तथा जलवायु वित्त जैसे मुद्दों पर सहयोग मजबूत कर सकते हैं। भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के विस्तार और वैश्विक निर्णय प्रक्रिया में अपनी भूमिका के अनुरूप प्रतिनिधित्व की मांग करता रहा है। इस दिशा में ब्राजील का समर्थन कूटनीतिक रूप से उपयोगी हो सकता है।हालांकि, ब्रिक्स को पश्चिमी देशों के विरुद्ध एकजुट मोर्चे के रूप में देखना उचित नहीं होगा। इसके सदस्य देशों के हित और रणनीतिक प्राथमिकताएं अलग-अलग हैं। भारत के लिए आवश्यक है कि वह ब्रिक्स के माध्यम से सहयोग बढ़ाए, साथ ही अपनी रणनीतिक स्वायत्तता और राष्ट्रीय हितों को प्राथमिकता देता रहे।
लूला की जीत अमेरिका की लैटिन अमेरिकी नीति के संदर्भ में भी महत्त्वपूर्ण है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और लूला के बीच व्यापार, पर्यावरण संरक्षण तथा बहुपक्षीय सहयोग जैसे मुद्दों पर नीतिगत मतभेद रहे हैं। फ्लेवियो बोलसोनारो की दक्षिणपंथी राजनीति से निकटता के कारण उनकी हार को ट्रंप समर्थक राजनीतिक धारा के लिए झटके के रूप में देखा जा सकता है। हालांकि, इसे अमेरिका की निर्णायक हार मानना उचित नहीं होगा। दोनों देशों के व्यापक आर्थिक और रणनीतिक हित उन्हें संवाद तथा सहयोग बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं।
पश्चिम एशिया के प्रश्न पर भी लूला का दृष्टिकोण उल्लेखनीय रहा है। गाजा में इजरायली सैन्य कार्रवाई की उनकी आलोचना से इजरायल की सरकार के साथ तनाव बढ़ा है। उनकी विदेश नीति में फिलिस्तीनी अधिकारों, मानवीय चिंताओं और अंतरराष्ट्रीय कानून पर जोर जारी रह सकता है। फिर भी, ब्राजील की नीतियों से पश्चिम एशिया के शक्ति संतुलन में तत्काल बड़े बदलाव की अपेक्षा करना उचित नहीं होगा।
लूला के सामने राजनीतिक ध्रुवीकरण कम करने, आर्थिक स्थिरता बनाए रखने और सामाजिक असमानता से निपटने की चुनौती है। विपक्ष को मिले व्यापक समर्थन से स्पष्ट है कि ब्राजील का समाज राजनीतिक रूप से विभाजित है। रोजगार, महंगाई, सार्वजनिक सेवाओं और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस परिणाम देना तथा विधायी समर्थन जुटाना उनकी सरकार की प्रमुख कसौटियां होंगी। साथ ही, लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखना भी आवश्यक होगा।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महाशक्तियों की प्रतिस्पर्धा, व्यापारिक तनाव, जलवायु संकट और आर्थिक अनिश्चितता ब्राजील की विदेश नीति को प्रभावित करेंगे। लूला की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे घरेलू विकास और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के बीच कितना प्रभावी संतुलन स्थापित कर पाते हैं।उनकी जीत ब्राजील की लोकतांत्रिक राजनीति में एक महत्त्वपूर्ण घटनाक्रम है। भारत के लिए इसका महत्त्व द्विपक्षीय व्यापार, निवेश और ब्रिक्स में सहयोग बढ़ाने तथा वैश्विक संस्थाओं में विकासशील देशों के हितों को आगे बढ़ाने में है।
इस परिणाम को केवल किसी राजनीतिक विचारधारा की जीत या हार के रूप में देखना पर्याप्त नहीं होगा। इसका व्यापक संदेश यह है कि लोकतंत्र में जनता के फैसले राजनीतिक दिशा को प्रभावित करते हैं। यदि लूला सामाजिक न्याय, संस्थागत स्थिरता और बहुपक्षीय सहयोग के लक्ष्यों को ठोस नीतियों में बदल पाते हैं, तो इसका प्रभाव ब्राजील से आगे भी दिखाई दे सकता है।