HomeTrendingधर्मगायत्री चतुर्वेद परायण महायज्ञ का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ

गायत्री चतुर्वेद परायण महायज्ञ का ध्वजारोहण के साथ हुआ शुभारंभ

नित्य संदेश ब्यूरो

खरखौदा। परम पिता परमात्मा की असीम अनुकंपा एवं पूज्यपाद गुरुदेव ब्रह्मलीन महाराज की पावन प्रेरणा और सुशील त्यागी के मार्गदर्शन में गायत्री चतुर्वेद परायण महायज्ञ का शुभारंभ रविवार को प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण के साथ किया गया।

ध्वजारोहण यज्ञ के ब्रह्मा गुरुवचन शास्त्री जी द्वारा किया गया। यज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रातःकालीन सत्र में देवेंद्र पहलवान, मोहित त्यागी व चंद्रपाल सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।आयोजकों ने बताया कि यज्ञ का आयोजन पर्यावरण शुद्धि व विश्व शांति के लिए किया जा रहा है।यज्ञ में मुख्य रूप से प्रदीप त्यागी, विद्याधर, मुकेश त्यागी एडवोकेट, अनिल त्यागी, दीपक त्यागी, नेताजी, इंदु मुनि त्यागी, पवन त्यागी, ललित त्यागी आदि शामिल रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular