Homeउत्तर प्रदेशमेरठनारी शक्ति विषय पर काव्य पाठ, राधिका प्रथम

नारी शक्ति विषय पर काव्य पाठ, राधिका प्रथम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कौमी एकता सप्ताह के तहत नारी शक्ति विषय पर ऑनलाइन काव्य पाठ प्रतियोगिता हुई। आयोजन एनएसएस इकाई प्रथम की ओर से किया गया।

प्रतियोगिता में छात्राओं ने मां के त्याग, बेटी के सपनों, नारी संघर्ष, शिक्षा और आत्मनिर्भरता पर स्वरचित कविताएं सुनाईं। निर्णायक मंडल में राधा रानी और जूही बिरला रहीं। परिणाम में राधिका प्रथम, रेणुका द्वितीय और अदीबा व शगुन तृतीय रहीं। कार्यक्रम अधिकारी मनीषा भूषण ने कहा कि नारी शक्ति समाज की नींव है। प्राचार्य प्रोफेसर अंजू सिंह ने विजेताओं को बधाई दी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular