नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्रामीण स्वरोजगार योजनान्तर्गत ग्राम पंचायत रासना, ब्लॉक रोहटा में दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षण 27 से 28 नवंबर तक चलेगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान अमरीश त्यागी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रशिक्षार्थियों को लेखन सामग्री वितरित की गई और जलपान कराया गया।प्रभारी राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र मोदीपुरम प्रेमलता के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण में विषय विशेषज्ञ पवन कुमार सिरोही ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उद्योग स्थापित करने पर 50 प्रतिशत, अधिकतम एक लाख रुपये तक अनुदान दिया जाता है।
विषय विशेषज्ञ सुशील कुमार सिरोही ने फल-सब्जी से बनने वाले उत्पाद अचार, सॉस, मुरब्बा, जैम, जैली, स्क्वैश, मसाले प्रसंस्करण आदि की जानकारी दी।डीआरपी मेरठ दिपांशु ने प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) के बारे में बताया। कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों ने प्रतिभाग किया।


