Homeउत्तर प्रदेशमेरठसर्राफा में 32 ग्राम सोना ठगने वाला इरानी गिरोह पकड़ा, 4 इनामी...

सर्राफा में 32 ग्राम सोना ठगने वाला इरानी गिरोह पकड़ा, 4 इनामी समेत 5 गिरफ्तार

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। थाना देहली गेट पुलिस एवं स्वाट टीम नगर ने सर्राफा बाजार में 32 ग्राम सोने की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय इरानी गिरोह का पर्दाफाश कर 5 अभियुक्त गिरफ्तार किए। इनमें 4 पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। कब्जे से करीब 27 ग्राम पीली धातु व 3,600 रुपये नकद बरामद हुए।

दिनांक 06.11.2026 को धनतेरस पर सर्राफा बाजार में गिरोह के सदस्यों ने धार्मिक आस्था का सहारा लेकर स्वर्ण आभूषण कारीगर से धोखाधड़ी कर करीब 32 ग्राम सोना ठग लिया था। वादी बगबुल इस्लाम उर्फ बबलू पुत्र शेख हबीबर रहमान की तहरीर पर दिनांक 07.11.2026 को थाना देहली गेट पर मु0अ0सं0 207/2026 धारा 318(4)/3(5) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी कोतवाली के पर्यवेक्षण में थाना देहली गेट पुलिस व स्वाट टीम नगर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दिनांक 21.11.2026 को गिरोह के 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर घटना का अनावरण किया। बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त: सरवर अली पुत्र राजू अली निवासी यमुना विहार, भोजपुर, नई दिल्ली (23), सज्जाद अली उर्फ सज्जू पुत्र युसूफ अली निवासी बीबी कॉलोनी, न्यू ऐड खेड़ा, कामटी, नागपुर (36), मुजाहिद अली उर्फ इमरान पुत्र यासीन अली निवासी ऐड खेड़ा, कामटी, नागपुर (28), मोहम्मद सादिक पुत्र गुलाम रजा निवासी बीबी कॉलोनी, ऐड खेड़ा, कामटी, नागपुर (28) व सद्दाम मौला पुत्र रोहिल बख्श निवासी उतरबिल, पश्चिम मेदिनीपुर, पश्चिम बंगाल (21)। सरवर, सज्जाद, मुजाहिद व सादिक पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था।

ठगी का तरीका: गिरोह का एक सदस्य स्वयं को ख्वाजा गरीब नवाज का मुरीद अथवा खादिम का पुत्र बताकर धार्मिक व्यक्ति बनता था, अन्य सदस्य अनजान व्यक्ति की भूमिका निभाते थे। गुलाब का फूल मंगवाने, दुआ करने व मन की बात बताने जैसे क्रियाकलापों से पीड़ित का विश्वास जीतते थे। फिर धार्मिक दीदार कराने के बहाने पीड़ित को सोने की सामग्री अन्य सदस्य के पास रखकर कुछ दूरी तक जाने को कहते थे। पीड़ित के दूर जाते ही सभी सोना लेकर फरार हो जाते थे।

पुलिस टीम: थाना प्रभारी राहुल कुमार, उ0नि0 मनीष शर्मा, प्रभारी स्वाट टीम नगर, उ0नि0 सुभाष चन्द्र, उ0नि0 अंकित वर्मा, उ0नि0 आदित्य वर्मा, उ0नि0 सरविन्द कुमार यादव, उ0नि0 अतुल त्रिपाठी, हे0कां0 विनोद कुमार, कां0 मजहर हुसैन, कां0 अमित कुमार व रिक्रूट कां0 संजीत सिंह।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular