नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। थाना गंगानगर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने साइबर फ्रॉड की पीड़िता की 27,583.64 रुपये की धनराशि वापस कराई।दिनांक 16.08.2026 को आवेदिका के एक्सिस बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने धोखाधड़ी कर 38,898 रुपये स्थानांतरित करा लिए थे।
आवेदिका ने थाना गंगानगर पर प्रार्थना पत्र दिया, जिस पर साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत संख्या 3310826XXXX8905 दर्ज की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर देहात के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर हेल्प डेस्क टीम ने संबंधित बैंक से पत्राचार व समन्वय किया।
टीम के प्रयासों से एमआरएम पोर्टल के माध्यम से 27,583.64 रुपये आवेदिका के बैंक खाते में वापस कराए गए। धनराशि मिलने पर आवेदिका व परिजनों ने थाना पुलिस की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
टीम में शामिल: उ0नि0 शुभम चौधरी, प्रभारी साइबर हेल्प डेस्क, थाना गंगानगर व म0कां0 स्वाति रानी, थाना गंगानगर।


