Homeउत्तर प्रदेशमेरठसुभारती के छात्र तेजस प्रजापति का वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन,...

सुभारती के छात्र तेजस प्रजापति का वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए चयन, अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंगे दमखम

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है कि शारीरिक शिक्षा विभाग के छात्र तेजस प्रजापति का चयन वर्ल्ड पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 के लिए हुआ है। यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 3 से 6 दिसंबर 2026 तक अमृतसर, पंजाब में आयोजित की जाएगी, जिसमें तेजस देश का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

तेजस को पावरलिफ्टिंग स्पोर्ट्स ऑर्गेनाइजेशन की ओर से प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आधिकारिक चयन पत्र भी प्राप्त हुआ है। उनकी इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है। इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू अधिकारी, ने तेजस को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी विश्व चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि तेजस अपनी प्रतिभा, मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर विश्वविद्यालय के साथ-साथ देश का नाम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगे।

डॉ. मंजू अधिकारी, ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी सफलता विश्वविद्यालय के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। यह उपलब्धि युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश देती है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से तेजस को आगामी विश्व पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन एवं उनके उज्ज्वल खेल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular