Homeउत्तर प्रदेशमेरठसोमेंद्र तोमर ने हरिद्वार पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को अर्पित...

सोमेंद्र तोमर ने हरिद्वार पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पूज्य माता सावित्री देवी जी के निधन पर शनिवार को हरिद्वार पहुंचकर उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डा० सोमेंद्र तोमर ने उनके अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा को नमन किया एवं भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर डा० सोमेंद्र तोमर ने कहा कि पूज्य माताजी का त्याग, तपस्या, सादगी और उच्च संस्कार सदैव स्मरणीय रहेंगे। उन्होंने एक ऐसे तपस्वी, कर्मयोगी और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व को संस्कारित किया, जिन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित किया है। उनका जीवन और उनके दिए संस्कार हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं उनके परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular