नित्य संदेश ब्यूरो
लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर 16 नवंबर से चल रहा ज्ञापन दो अभियान जारी है। बिजली कर्मी मार्च 2023 के आंदोलन और निजीकरण विरोधी आंदोलन के दौरान हुई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग कर रहे हैं।
अभियान के पांचवें दिन वाराणसी, मेरठ और झांसी में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए। वाराणसी में राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक सौरभ श्रीवास्तव और प्रधानमंत्री के वाराणसी कार्यालय के प्रभारी शिवशरण पाठक को ज्ञापन दिया गया।
मेरठ में पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, पूर्व कैबिनेट मंत्री शाहिद मंजूर और सरधना विधायक अतुल प्रधान को ज्ञापन सौंपा गया। झांसी में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, सांसद अनुराग शर्मा के प्रतिनिधि और मऊरानीपुर विधायक रश्मि आर्य को ज्ञापन दिया गया।
समिति ने बर्खास्त संविदा कर्मियों को पुनः सेवायोजित करने, दर्ज एफआईआर और विजिलेंस जांच वापस लेने और मनमाने स्थानांतरण निरस्त करने की मांग की।


