Homeउत्तर प्रदेशमेरठबाल विवाह व बाल श्रम पर जागरूकता, छात्राओं को बैग-स्टेशनरी मिली

बाल विवाह व बाल श्रम पर जागरूकता, छात्राओं को बैग-स्टेशनरी मिली

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। जनहित फाउंडेशन की ओर से हापुड़ रोड स्थित पी.एम. श्री बालिका इंटर कॉलेज में बाल विवाह और बाल श्रम पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। छात्राओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और शिक्षा के महत्व के बारे में बताया गया।

निदेशिका अनिता राणा ने कहा कि बाल विवाह और बाल श्रम समाज के विकास में सबसे बड़ी बाधा हैं। छात्राएं शिक्षित बनें, अधिकारों के प्रति सजग रहें और बाल शोषण या बाल विवाह की स्थिति में आवाज उठाएं।

समन्वयक अजय कुमार ने कहा कि हर बच्चे को पढ़ने-लिखने और आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए।

कार्यक्रम में छात्राओं को 50 स्कूल बैग और स्टेशनरी वितरित की गई। इस दौरान प्रधानाचार्या राजरानी, शिक्षिकाएं संदीप कौर, फरहा और फाउंडेशन के सदस्य प्रियंका, ज्योति मौजूद रहीं।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular