Homeउत्तर प्रदेशमेरठऋषभ को हराकर चैंपियन बना जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़

ऋषभ को हराकर चैंपियन बना जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़

इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल 32 रन से जीत दर्ज की, विजेता और उपविजेताओं को ट्रॉफी देकर किया गया सम्मानित

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी में चल रहे प्रथम ऑल इंडिया चौधरी नरेंद्र सिंह मेमोरियल इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का सोमवार को समापन हो गया।

टूर्नामेंट में फाइनल मैच ऋषभ एकेडमी स्कूल और जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम के बीच हुआ। इसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने 32 रन से मैच जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी गेंदबाजी का निर्णय लिया। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.5 ओवर में 232 रन बनाए। टीम की ओर से सूर्यांश ने 84, तला ने 42, हर्षित ने 41 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में शिवम ने तीन, अवि ने दो, कुश ने दो, रिहान ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ एकेडमी स्कूल की टीम 18.5 ओवर में 200 रन ही बना सकी। टीम की ओर से कुणाल ने 40, शिवम ने 41, रिहान ने 37, पार्थ ने 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में श्रेष्ठ ने तीन, सूर्यांश ने तीन, आदर्श ने दो, वीर ने दो विकेट लिए।

प्लेयर ऑफ द मैच सूर्यांश को मिला। सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभिजीत व गेंदबाज शिवम रहेमैच के बाद मुख्य अतिथि जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के एमडी डॉ. आयुष सिंघल ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन आगे भी जारी रहना चाहिए। इससे स्कूली क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा।

अध्यक्षता कर रहे डॉ. रोशन सिंघल ने भी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित व उप प्रधानाचार्य प्रभा राव आदि ने सभी टीम के खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया।

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जल्द ही क्रिकेट उपकरण देकर सम्मानित किया जाएगा। टूर्नामेंट के आयोजन में कैंट विधायक अमित अग्रवाल, वरुण अग्रवाल, इंद्रजीत सिंह सालवान, यश करन सिंह आदि का विशेष योगदान रहा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular