Homeउत्तर प्रदेशमेरठइंडियन बैंक के एमडी एवं सीईओ बिनोद कुमार का मेरठ में प्रथम...

इंडियन बैंक के एमडी एवं सीईओ बिनोद कुमार का मेरठ में प्रथम आगमन, नवीनीकृत परिसर का किया उद्घाटन

राहुल गौतम

नित्य संदेश, मेरठ। सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, इंडियन बैंक के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (MD & CEO) बिनोद कुमार ने पदभार ग्रहण करने के पश्चात आज पहली बार मेरठ स्थित बैंक के ऐतिहासिक भवन का दौरा किया।

उल्लेखनीय है कि मेरठ स्थित इंडियन बैंक की यह भव्य इमारत अत्यंत ऐतिहासिक महत्व रखती है, जिसका निर्माण वर्ष 1880 में महारानी विक्टोरिया के पुत्र के लिए किया गया था और इस परिसर में बैंकिंग संचालन की शुरुआत वर्ष 1908 में हुई थी। अपनी इस प्रथम यात्रा के दौरान बिनोद कुमार ने क्षेत्र महाप्रबंधक (FGM), मेरठ एवं अंचल प्रमुख (ZM), मेरठ की उपस्थिति में इस ऐतिहासिक भवन के नवीनीकृत (Renovated) परिसर का विधिवत उद्घाटन किया।

हरित पहल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, एमडी एवं सीईओ ने बैंक परिसर के भीतर वृक्षारोपण भी किया। बैंक परिसर के कार्यक्रमों के उपरांत बिनोद कुमार ने मेरठ स्थित मार्स रिसोर्ट में आयोजित ‘ऋण स्वीकृति पत्र वितरण समारोह’ का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्राहकों और उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए, जिससे क्षेत्रीय आर्थिक विकास और उद्यमिता को नई गति मिलेगी।

इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (CGM) सुजय मल्लिक सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारीगण, कर्मचारी एवं गणमान्य ग्राहक भी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular