नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शोभित विश्वविद्यालय में आज स्कूल आफ लॉ एंड कांस्टीट्यूशनल स्टडीज द्वारा संविधान दिवस का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बी ए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, एलएलबी, एल एल एम के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया
इस अवसर पर विधि विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉक्टर अनिल कुमार शर्मा ने संविधान के निर्माण एवं महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला एवं छात्र-छात्राओं से संविधान का पालन करने का आवाहन किया। संविधान दिवस पर उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई ।
संविधान दिवस के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने एक पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया जिसमें संविधान के विभिन्न विषयों पर छात्र-छात्राओं ने पोस्टर बनाए कार्यक्रम के अंत में उपस्थित छात्र-छात्राओं एवम् समस्त समस्त शिक्षक गण के द्वारा राष्ट्रीय गान में प्रतिभाग किया
संविधान दिवस के अवसर पर विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर कुलदीप कुमार, डॉ अनीता राठौर, डॉक्टर आमिर, डॉ पल्लवी जैन, डॉ ऋषि यादव, डॉ निहारिका पिलानिया, पवन कुमार, इकरा रशीद आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।


