नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। मिशन शक्ति अभियान के तहत एसएसपी मेरठ बीबीजीटीएस मूर्ति ने प्रथम कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली यूपी पुलिस की महिला खिलाड़ी प्रिया और प्रशिक्षक शिवम धारीवाल को सम्मानित किया। 21 से 31 अक्टूबर 2026 तक अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित चैंपियनशिप में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीता था। एसएसपी ने दोनों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


