नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। कार्तिक पूर्णिमा पर गढ़ गंगा मेला (हापुड़), मखदूमपुर मेला (मेरठ) और गंगा मेला अनूपशहर (बुलंदशहर) में सुरक्षा को लेकर डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने सख्त निर्देश दिए हैं।
डीआईजी ने कहा कि मेला क्षेत्र और आने-जाने वाले मार्गों पर हुड़दंग, अराजकता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। हुड़दंग करने वालों पर तत्काल FIR दर्ज कर वाहन सीज किया जाए। सेक्टर प्रभारी अपने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। हुड़दंग होने पर मौके पर तैनात पुलिस बल पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी। डीआईजी ने श्रद्धालुओं की आस्था का ख्याल रखने, परंपरागत तरीके से उत्सव मनाने, अग्नि व इलेक्ट्रिक सुरक्षा मानकों का पालन करने और घाटों पर पर्याप्त नाव, गोताखोर, लाइफ जैकेट, लाउडहेलर व टॉर्च रखने के भी निर्देश दिए।


