नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। जिला सहकारी बैंक लि. मेरठ मुख्यालय के सभागार में बैंक अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा की अध्यक्षता में बैंक से सम्बद्ध बी-पैक्स मेरठ के समस्त अध्यक्षों की बैठक हुई।
बैठक में बी-पैक्स के बकायेदार सदस्यों की वसूली एवं ऋण वितरण की समीक्षा की गई। बैंक अध्यक्ष ने कहा कि बी-पैक्स के बकायेदारों की सूची समिति पर प्रदर्शित करते हुए बी-पैक्स सचिवों एवं सम्बन्धित स्टाफ को प्रभावी वसूली के लिए कहा गया, जिससे समिति की वसूली शत-प्रतिशत होने के उपरान्त समिति के सम्मानित किसानों को लाभांश वितरण किया जा सके। साथ ही रबी अभियान में अधिक से अधिक ऋण वितरण के लिए कहा गया एवं समस्त अध्यक्षों को एसआईआर के अन्तर्गत छूटे हुए मतदाताओं को शत-प्रतिशत जोड़ने के लिए कहा गया।
बैठक में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, जनपद मेरठ अमित कुमार त्यागी ने प्रभावी उर्वरक वितरण के लिए उर्वरक सेतु के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा ऋण वितरण एवं वसूली के लिए समस्त बी-पैक्स अध्यक्षों से अपील की।
बैठक समाप्ति के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
बैठक में मुख्य रूप से बैंक उपमहाप्रबन्धक अतुल कुमार वर्मा एवं बी-पैक्स अध्यक्ष योगेन्द्र चौहान, महेश शर्मा, संदीप त्यागी, जगपाल सिंह, चक्रेश त्यागी, प्रेम सिंह, धर्मेन्द्र सिवाच, प्रमोद कुमार, मोहन तोमर आदि उपस्थित रहे।


