नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। आगामी जनगणना के लिए तैयार किया गया परिवार प्रपत्र सामने आ गया है। यह प्रपत्र दो भागों Side-A और Side-B में होगा। इस संबंध में सोमवार को डीएम ने मीडिया से बात की। डीएम ने बताया कि एक प्रपत्र में एक परिवार के 6 सदस्यों का पूरा विवरण भरा जाएगा।
उन्होंने बताया कि Side-A में मकान नंबर, परिवार का प्रकार, व्यक्ति का नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्म तिथि, वैवाहिक स्थिति, धर्म, जाति, मातृभाषा, दिव्यांगता, शिक्षा और माइग्रेशन से जुड़ी जानकारी ली जाएगी। Side-B में पिछले एक वर्ष में कार्य की स्थिति, व्यवसाय, उद्योग, कार्य का स्वरूप, पूर्व निवास स्थान, टीकाकरण, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, आधार, वोटर आईडी और नागरिकता से जुड़ी जानकारी पूछी जाएगी। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि गणनाकर्मी के आने से पहले परिवार के सभी सदस्यों की जन्म तिथि, आधार नंबर, वोटर आईडी और शिक्षा-रोजगार से जुड़े दस्तावेज तैयार रखें, ताकि प्रपत्र भरने में कोई परेशानी न हो।


