Homeउत्तर प्रदेशमेरठपीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरण एक सप्ताह में...

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक, लंबित प्रकरण एक सप्ताह में निपटाने के निर्देश

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी मेरठ की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा बैठक हुई।बैठक में परियोजना प्रभारी यूपीनेडा मेरठ ने अवगत कराया कि जनपद का मासिक लक्ष्य 1744 घरों में सोलर रूफटॉप लगाए जाने का है, जिसके सापेक्ष वर्तमान तक 1018 घरों में सोलर रूफटॉप की स्थापना का कार्य पूर्ण करा दिया गया है।

मुख्य विकास अधिकारी ने बैंकवार लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। विद्युत विभाग से संबंधित प्रकरणों पर उपस्थित अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया गया कि लंबित प्रकरणों का आज ही निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त परियोजना प्रभारी यूपीनेडा मेरठ को निर्देशित किया गया कि दिन-प्रतिदिन समीक्षा करते हुए प्रगति से अवगत कराएं एवं आगामी बैठक में पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुतीकरण करना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य रूप से एएलडीएम मेरठ रविकान्त अंगरीष, अधिशासी अभियंता वि.वि.खं. सरधना दुर्गेष जायसवाल, अधिशासी अभियंता वि.वि.खं. पल्लवपुरम संदीप, मैनेजर इंटेलीस्मार्ट प्रतिनिधि हनी मंगल, सहायक अभियंता वि.वि.खं. मेरठ अमित चौधरी, वरिष्ठ प्रबन्धक यूपी ग्रामीण बैंक सिद्धार्थ सिंह, वरिष्ठ प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा निवीता शर्मा, डिप्टी मैनेजर एसबीआई शिव कुमार, वरिष्ठ प्रबन्धक पीएनबी चेतन मलिक, डीसी एसबीआई नवनीत जैन, शगुन सर्वणकार, गर्वित गौतम, हरी लाठे, प्रशांत कुमार, रामकुमार शर्मा, विक्रान्त, सचिन गुप्ता, अमित मांगलिक, अमित सारस्वत, मनोज गुप्ता, अभिषेक द्विवेदी, उदय शर्मा, हिमांशु, राहुल कुमार, अभिषेक मित्तल, विवेक द्विवेदी, निमिष गुप्ता, सचिन कुमार आदि वेंडर्स उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular