Homeउत्तर प्रदेशगाजियाबादप्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ जन जन को पहुंचाने के लिए गाजियाबाद...

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना का लाभ जन जन को पहुंचाने के लिए गाजियाबाद नगर निगम को किया गया पुरस्कृत, विक्रमादित्य सिंह मलिक को किया गया सम्मानित

  • पी एम स्वनिधि 2.0 के अंतर्गत लक्ष्य पूर्ति से अधिक लाभार्थियों को दिया गया 50000 का लोन: विक्रमादित्य सिंह मलिक

राहुल ठाकुर

नित्य संदेश, गाजियाबाद। नगर निगम डूडा विभाग द्वारा पथ विक्रेताओं को रोजगार के लिए लोन उपलब्ध कराने, क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराने, बीमा सुविधा उपलब्ध कराने तथा अन्य सुविधाओं को उपलब्ध कराने के लिए बेहतर कार्य किया जिसके लिए दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में गाजियाबाद नगर निगम को उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया

विक्रमादित्य सिंह मलिक को सम्मानित किया गया

गाजियाबाद नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना 2.0 के अंतर्गत प्रथम किस्त 13498 लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई, दूसरी किस्त 8641 तथा तीसरी किस्त 50000 का लोन लक्ष्य पूर्ति से अधिक लाभार्थियों को उपलब्ध कराया गया लगभग 4975 लाभार्थियों को तृतीय किस्त का लाभ मिलाl इसी के साथ क्रेडिट कार्ड 3572 पथ विक्रेताओं को उपलब्ध कराए गए l

उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गाजियाबाद नगर निगम को सम्मानित किया गया

कार्यक्रम में विशेष रूप से मनोहर लाल खट्टर केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री एवं केंद्रीय राज्य मंत्री ताेकन साहू उपस्थित रहे जिनके द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले नगर निकायों को सम्मानित किया गयाl विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा बताया गया कि गाजियाबाद नगर निगम द्वारा पथ विक्रेताओं के लिए योजना बाद तरीके से कार्य किया गया जिसमें डूडा विभाग की टीम द्वारा बैंकों से समन्वय बनाते हुए तथा आवश्यक बैठक करते हुए पथ विक्रेताओं की समस्याओं का समाधान कराया, जिसके क्रम में प्रधानमंत्री स्वयं निधि 2.0 के अंतर्गत तृतीय किस्त 4975 लाभार्थियों को उपलब्ध कराई गई

50000 का लोन उपलब्ध कराया गया

लक्ष्य पूर्ति से अधिक पथ विक्रेताओं को तृतीय किस्त प्राप्त हुईl इसी के साथ-साथ अन्य सुविधाएं योजना के क्रम में पथ विक्रेताओं को उपलब्ध कराई गई, विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा गाजियाबाद डूडा विभाग को शुभकामनाएं दी गई पथ विक्रेताओं को शुभकामनाएं दी गई आगे भी इसी प्रकार बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहन किया गयाl

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular