Homeमध्य प्रदेशइंदौरशासकीय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में संविधान...

शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

 नित्य संदेश,इंदौर। दिनांक 26 नवंबर 2026 को शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय स्नातकोत्तर कन्या महाविद्यालय, किला भवन, इंदौर में संविधान दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग, रेडक्रॉस एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एन.एस.एस.) के संयुक्त तत्वावधान में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी.डी. श्रीवास्तव एवं प्रशासनिक अधिकारी प्रो. वी.पी. बैरागी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. मनीषा जोशी के निर्देशन में भारतीय संविधान की प्रस्तावना के सामूहिक वाचन के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित प्राध्यापकों एवं छात्राओं ने संविधान के मूल आदर्शों, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।


इसके पश्चात संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से संविधान विषयक प्रश्नोत्तरी, चार्ट एवं पोस्टर निर्माण तथा संवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्राओं ने संविधान के विभिन्न प्रावधानों, मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों एवं लोकतांत्रिक व्यवस्था के महत्व को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में राजनीति विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. गोमती चेलानी ने संविधान दिवस के महत्व पर विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय संविधान की निर्माण प्रक्रिया, उसकी विशेषताओं, मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को संविधान में निहित लोकतांत्रिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम का संचालन रेडक्रॉस क्लब प्रभारी डॉ. शीतल ब्राह्मणे द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रो. निशा जैन, प्रो. सीमा तिवारी, प्राे. शेल श्रीवास्तव, प्रो. रेणुका उपाध्याय, प्रो. दुर्गेश शांडिल्य सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापकगण एवं छात्राएँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में संवैधानिक जागरूकता, लोकतांत्रिक चेतना एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना रहा।
Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular