नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। हमीदिया गर्ल्स हाई स्कूल में आज भारतीय डाक विभाग द्वारा आयोजित तीन दिवसीय आधार कार्ड शिविर का शुभारंभ किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को आधार कार्ड में संशोधन तथा नए आधार कार्ड बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर के आयोजन से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को काफी लाभ मिला।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पदक से अलंकृत एवं पोस्ट फोरम सलाहकार समिति, प्रधान डाकघर, मेरठ के सदस्य सरदार सरबजीत सिंह कपूर तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य रेशमा अनवर एवं स्कूल की प्रबंध समिति के सदस्य शाहिद सैफी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मुख्य अतिथि सरबजीत सिंह कपूर ने बतया कि डाक विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर आमजन को आवश्यक सरकारी सेवाएँ सरलता एवं सुविधाजनक ढंग से उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा डाक विभाग की योजनाओ के विस्तारपूर्वक जान कारी दी इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्यों ने शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
प्रधानाचार्य रेशमा अनवर ने भारतीय डाक विभाग के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय परिसर में इस प्रकार की सुविधाएँ उपलब्ध कराने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का समय और श्रम बचता है।
शाहिद सैफी ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को आधार कार्ड से संबंधित आवश्यक सेवाएँ विद्यालय परिसर में ही प्राप्त करने का अवसर मिला। इस आयोजन का उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और सरकारी विभागों के बीच समन्वय स्थापित करते हुए समाज को सुविधाजनक सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
इस कार्यक्रम में वसीम अहमद का विशेष योगदान रहा। हमीदिया स्कूल के समस्त स्टाफ़ ने भारतीय डाक विभाग के इस जनहितकारी प्रयास की सराहना की तथा शिविर के सफल संचालन में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम मे मुख्य योगदान आयशा सुहेल, फरहत जलाल, फरहीन आदि का सहयोग रहा।


