Homeएजुकेशनसंविधान दिवस पर सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में विशेष आयोजन, विद्यार्थियों ने...

संविधान दिवस पर सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में विशेष आयोजन, विद्यार्थियों ने लिया संवैधानिक मूल्यों को अपनाने का संकल्प

शाहिद खान

नित्य संदेश, मेरठ। सिटी वोकेशनल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय ‘संविधान दिवस’ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर प्रातः कालीन विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, उसके मूल सिद्धांतों तथा नागरिकों के अधिकारों और कर्तव्यों से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन, भाषण, विचार प्रस्तुति, समाचार वाचन एवं रोचक प्रश्नोत्तरी जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रश्नोत्तरी में सही उत्तर देने वाले विद्यार्थियों को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों में न्याय, स्वतंत्रता, समानता एवं बंधुत्व जैसे संवैधानिक मूल्यों, लोकतांत्रिक भावना और जिम्मेदार नागरिकता का विकास करना रहा।

विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू कपूर ने विद्यार्थियों को संविधान का पालन करने तथा देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं डायरेक्टर डॉ. हिमानी अग्रवाल ने इस प्रकार के आयोजनों को विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, जागरूकता एवं कर्तव्यनिष्ठा विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया और संविधान के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular