Homeउत्तर प्रदेशमेरठ14 नवंबर को होगी पूर्व सैनिकों की मेगा रैली, सीएम योगी करेंगे...

14 नवंबर को होगी पूर्व सैनिकों की मेगा रैली, सीएम योगी करेंगे शिरकत

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। 14 नवंबर, शनिवार को दोपहर 12 बजे कैंट स्थित कुलवंत सिंह स्टेडियम में मेगा पूर्व सैनिक सम्मान रैली होगी। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि होंगे। आयोजन पश्चिम यूपी सब एरिया के तत्वावधान में होगा।

गुरुवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता में राज्यमंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर ने बताया कि रैली में सीएम शामली, कानपुर, अमेठी समेत 8 जिलों में बने नए जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालयों का लोकार्पण करेंगे। इनमें पूर्व सैनिकों के लिए ट्रांजिट आवास की सुविधा भी होगी। उन्होंने बताया कि मेरठ में एक सार्वजनिक पार्क में शौर्य परिसर विकसित करने का प्रस्ताव है, जिसमें सेना से टैंक, विमान व शस्त्र प्रणालियों की कलाकृतियां मांगी गई हैं।

13 जिलों में ईसीएचएस पॉलीक्लिनिक के लिए निःशुल्क भूमि देने, स्पर्श पेंशन समस्या के समाधान, सैनिक चौपाल, हेल्पलाइन और यूपीपीएसकेएनएल के जरिए रोजगार की जानकारी भी दी गई। डॉ. तोमर ने सभी पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं व परिजनों से रैली में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर सांसद लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, विधायक अमित अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी सहित अन्य मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular