Homeउत्तर प्रदेशमेरठविशेष मतदाता अभियान के तहत मतदाता सूची का अवलोकन

विशेष मतदाता अभियान के तहत मतदाता सूची का अवलोकन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष मतदाता अभियान के तहत भाग संख्या 263 से 267 तक तिलक हाल, टाउन हॉल, घंटाघर पर मतदाता सूची का अवलोकन किया गया।

शहर विधानसभा अध्यक्ष समाजवादी पार्टी एवं पार्षद पति शाहिद पहलवान और पूर्व पार्षद नेता अफजाल सैफी ने बूथ अधिकारियों से जानकारी ली। बीएलओ ने बताया कि नव मतदाता अभियान के तहत अब तक लगभग 50 फॉर्म-6 जमा कराए गए हैं। संशोधन के लिए फॉर्म-8 भी भरे गए हैं।

दोनों नेताओं ने मतदाता सूची का अवलोकन कर संपूर्ण जानकारी प्राप्त की और बूथ स्तरीय अधिकारियों से सहयोग करने का आह्वान किया।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular