Homeउत्तर प्रदेशमेरठस्टिमुलस-2026 का रंगारंग समापन, 2024 बैच बना ओवरऑल विजेता

स्टिमुलस-2026 का रंगारंग समापन, 2024 बैच बना ओवरऑल विजेता

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में आयोजित चार दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘स्टिमुलस-2026’ के चतुर्थ एवं अंतिम दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं भव्य पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन हुआ।

अंतिम दिवस के मुख्य आकर्षण रैंप वॉक, कवि सम्मेलन, समूह नृत्य तथा पुरस्कार वितरण समारोह रहे। कार्यक्रम की शुरुआत रैंप वॉक से हुई, जिसमें वर्ष 2024 बैच को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। महिला वर्ग में अस्ना तसनीम (वर्ष 2023 बैच) तथा पुरुष वर्ग में यशवर्धन (वर्ष 2024 बैच) को ‘स्टाइल आइकॉन’ का खिताब प्रदान किया गया।इसके बाद आयोजित कवि सम्मेलन में निमेश पांडेय, प्रीति पांडेय, रमेश मुस्कान, एल्विश अवस्थी एवं संचालक डॉ. अनुज त्यागी ने अपनी प्रस्तुतियों से जनसमूह का मन मोह लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश मुस्कान ने की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने सभी कवियों को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि अमित शर्मा भी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।समूह नृत्य प्रतियोगिता में जुवेरिया एवं मानसी के समूह ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। चार दिवसीय समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिस स्टिमुलस का खिताब वंशिका तथा मिस्टर स्टिमुलस का खिताब अंचित गंगवार (दोनों वर्ष 2024 बैच) को प्रदान किया गया।

वहीं, संपूर्ण समारोह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर वर्ष 2024 बैच को ओवरऑल बैच विजेता घोषित किया गया।पुरस्कार वितरण समारोह का संचालन डॉ. श्वेता शर्मा ने किया। प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर.सी. गुप्ता, उपप्रधानाचार्य डॉ. ज्ञानेश्वर टांक, एसआईसी डॉ. धीरज राज तथा डॉ. आभा गुप्ता ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार, स्वर्ण पदक एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर.सी. गुप्ता ने विद्यार्थियों के उत्साह, प्रतिभा एवं आयोजन क्षमता को सराहा। डॉ. आभा गुप्ता ने कहा कि सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समारोह में स्नातकोत्तर विद्यार्थियों डॉ. अक्षरा, डॉ. हरीश, डॉ. मानवी, डॉ. तानिया, डॉ. लिपिका, डॉ. विवेक, डॉ. अभिषेक, डॉ. साकेत एवं डॉ. मानसी ने गायन प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।

चार दिवसीय आयोजन का संचालन वर्ष 2023 बैच के विद्यार्थियों ने किया। छात्र अध्यक्ष शिवम जायसवाल, छात्र सचिव तथा कोषाध्यक्ष हमाद अली खान एवं अब्दुल सहित अन्य विद्यार्थियों ने आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका निभाई।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular