Homeउत्तर प्रदेशमेरठएनसीसी दिवस पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

एनसीसी दिवस पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, माधवपुरम मेरठ की एनसीसी इकाई ने एनसीसी दिवस के अवसर पर भाषण और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया।

आयोजन 22 यूपी गर्ल्स बटालियन मेरठ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल होपेंदर ठाकुर तथा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. अंजू सिंह के संरक्षण तथा एनसीसी अधिकारी कैप्टन (प्रो.) लता कुमार के नेतृत्व में किया गया।सर्वप्रथम ‘राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की भूमिका’ विषय पर भाषण प्रतियोगिता हुई, जिसमें कॉरपोरल भूमिका, सामिया, शालू के साथ कैडेट रिया, वंशिका, वर्णिका, श्वेता, सोनम, जिया सहित 20 कैडेट्स ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने कैडेट्स को एनसीसी की स्थापना और राष्ट्र निर्माण में भूमिका के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एनसीसी की स्थापना 1948 में हुई। तब से एनसीसी ने सेना में आरंभिक प्रशिक्षण प्रदान कर देश को जांबाज सिपाही और योग्य अधिकारी दिए हैं। आज एनसीसी ने सामाजिक विकास, आपदा राहत, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा में सक्रिय भाग लेकर समाज पर गहरी छाप छोड़ी है।

महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने एनसीसी इकाई को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर पोस्टर प्रतियोगिता भी हुई, जिसमें कैडेट्स ने एनसीसी की शान का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए। 25 कैडेट्स ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कॉरपोरल सामिया, द्वितीय स्थान कैडेट जिया और तृतीय स्थान कैडेट रमा व कॉरपोरल भूमिका ने प्राप्त किया। प्राचार्य ने सभी विजेता कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में एनसीसी गीत ‘हम सब भारतीय हैं’ का समवेत स्वर में गायन किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अंडर ऑफिसर आंचल रानी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में 22 यूपी गर्ल्स बटालियन से पीआई ए.के. त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular