Homeउत्तर प्रदेशमेरठकृष्णापुरम मलियाना में घटिया पाइपलाइन डालने का आरोप, जांच की मांग

कृष्णापुरम मलियाना में घटिया पाइपलाइन डालने का आरोप, जांच की मांग

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश ने कृष्णापुरम मलियाना, बागपत रोड में पेयजल की नई लाइन में घटिया और अमानक सामग्री के प्रयोग का आरोप लगाते हुए मुख्य नगर आयुक्त से जांच और कार्यवाही की मांग की है।

प्रांतीय अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल ने मुख्य नगर आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि नगर निगम की ओर से पेयजल आपूर्ति के लिए नई पानी की लाइन डाली जा रही है। इसका ठेका नगर निगम के अधिकृत ठेकेदार को दिया गया है।

पत्र में आरोप है कि ठेकेदार निर्धारित गहराई से करीब 2 फिट कम गहराई पर पाइप लाइन डाल रहा है और 3 इंच की पाइप लाइन डाली गई है। रोजाना पाइप लाइन लीकेज होने से घरों में गंदा पानी आ रहा है, जिससे क्षेत्र में लीवर, किडनी, टाइफाइड जैसी गंभीर बीमारियां फैलने की संभावना है।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता ने इस समस्या से अवगत कराया था। मंडल ने जनहित में ठेकेदार की ओर से डाली गई पाइपलाइनों की गहराई, घटिया सामग्री और पाइप की गुणवत्ता की जांच कर आवश्यक कार्यवाही करने का अनुरोध किया है।

पत्र की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ, मंडल आयुक्त मेरठ मंडल और जिलाधिकारी मेरठ को भी भेजी गई है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular