HomeTrendingधर्मनौ वर्षीय मुहम्मद खिज्र ने चंद महीनों में किया कुरआन हिफ्ज, गांव...

नौ वर्षीय मुहम्मद खिज्र ने चंद महीनों में किया कुरआन हिफ्ज, गांव में हुआ सम्मान

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। नौ वर्षीय मुहम्मद खिज्र ने चंद महीनों की मेहनत से कुरआन-ए-करीम हिफ्ज कर परिवार का सपना साकार कर दिया। दीनी तालीम के साथ स्कूली शिक्षा में भी उन्होंने शानदार कामयाबी हासिल की है।

खिज्र के दादा मरहूम मौलाना अनीसुर्रहमान की ख्वाहिश थी कि परिवार के बच्चे दीनी और दुनियावी दोनों तालीम में आगे बढ़ें। उनके पिता कारी मुहम्मद असद, इमाम व खतीब जामा मस्जिद इस्लामाबाद मेरठ, की विशेष निगरानी और मेहनत से यह ख्वाहिश पूरी हुई।

हिफ्ज मुकम्मल होने पर जमीअत उलमा जिला मेरठ के वरिष्ठ नेता कारी महबूब हसन मुजफ्फरनगरी ने बच्चे से कुरआन सुना और इम्तिहान लिया। मजबूत याददाश्त और सही मखारिज के साथ तिलावत ने सभी को प्रभावित किया।

इस खुशी में कारी मुहम्मद असद ने पैतृक गांव कांशी में दस्तारबंदी और तकमील-ए-हिफ्ज की खुशी में दावत-ए-इशाइया का आयोजन किया। इसमें हाफिज शब्बीर, मौलाना हिफ्जुर्रहमान कांशी, मुफ्ती अरशद कासमी, मौलाना सैफुल्लाह, मुफ्ती फारूक कासमी, मौलाना साकिब, कारी अमजद, दिलशाद अब्बासी मुजफ्फरनगरी, नईम मवाना और कारी अतीकुर्रहमान रशीदी मौजूद रहे।

इस अवसर पर चाचा कारी मुहम्मद अजहर ने खिज्र को साइकिल तोहफे में दी।खिज्र ने कामयाबी को अल्लाह का फज्ल व करम बताते हुए दूसरे बच्चों को वक्त की कद्र करने और पढ़ाई पर ध्यान देने का संदेश दिया। मां शाहीन ने कहा कि बेटे की कामयाबी से पूरा परिवार बेहद खुश है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular