Homeतकनीकीकैंट में एलजीएसएफ तकनीक से बने सैन्य भवनों का उद्घाटन

कैंट में एलजीएसएफ तकनीक से बने सैन्य भवनों का उद्घाटन

मनमोहन भल्ला

नित्य संदेश, मेरठ। छावनी क्षेत्र में एलजीएसएफ तकनीक से निर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन मेजर जनरल सुमित राणा ने किया। एमईएस के तत्वावधान में निर्मित ये भवन आधुनिक इंजीनियरिंग और नवीन निर्माण तकनीक का उदाहरण हैं। निर्माण अरुण कंस्ट्रक्शन ने किया।

समारोह में कर्नल क्यू, सीडब्ल्यूई, जीई नार्थ, कॉन्ट्रैक्टर अरुण मित्तल, एजीई 2, एजीई इलेक्ट्रिक, जेई सिविल समेत अन्य सैन्य अधिकारी मौजूद रहे। जीई नार्थ मेजर नागेंद्र सीवी ने बताया कि परियोजना में कुल 3 भवनों में 12 आवासीय इकाइयां बनी हैं। नींव और प्लिंथ एम 30 ग्रेड आरसीसी कंक्रीट से बनी है, जबकि सुपर स्ट्रक्चर में गैल्वेनाइज्ड कोल्ड-फॉर्म्ड स्टील फ्रेम का उपयोग हुआ है। डिजाइन एनआईटी जालंधर से जांच और अनुमोदन के बाद निष्पादित किया गया।

एलजीएसएफ में ईंटों की दीवारों के स्थान पर हल्के लेकिन मजबूत गैल्वेनाइज्ड स्टील फ्रेम का उपयोग होता है। घटक फैक्ट्री में तैयार कर साइट पर असेंबल किए जाते हैं। इससे निर्माण कम समय में, बेहतर सटीकता और नियंत्रित गुणवत्ता के साथ होता है। स्टील 100 प्रतिशत पुनर्चक्रण योग्य है। भवनों में आधुनिक फ्लोरिंग, फिनिशिंग, किचन-बाथरूम सुविधा, इलेक्ट्रिकल व्यवस्था, आंतरिक सड़कें, स्ट्रीट लाइटिंग और लैंडस्केपिंग का ध्यान रखा गया है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular