मुकुल कुमार
नित्य संदेश, मेरठ: मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, ने आज मेरठ स्थित राजपूत ट्रॉमा सेंटर में अपनी ऑर्थोपेडिक्स ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। इस ओपीडी का उद्घाटन मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के वाइस चेयरमैन – डॉ. साइमन थॉमस की उपस्थिति में किया गया।
इस पहल के माध्यम से मेरठ और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट के साथ-साथ पहले कराई गई जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी के असफल या संतोषजनक परिणाम न मिलने की स्थिति में विशेषज्ञ उपचार की सुविधा उनके नजदीक उपलब्ध होगी। डॉ. साइमन थॉमस हर महीने के पहले गुरुवार को और मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के सीनियर कंसल्टेंट – डॉ. लक्ष्य गोयल, हर महीने के तीसरे शुक्रवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक राजपूत ट्रॉमा सेंटर, मेरठ में उपलब्ध रहेंगे। इस दौरान मरीज प्राथमिक परामर्श और फॉलो-अप अपॉइंटमेंट के लिए विशेषज्ञों से मिल सकेंगे।
आज जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की संख्या लगातार बढ़ रही है और इस प्रक्रिया ने हजारों मरीजों को दोबारा चलने-फिरने में सक्षम बनाने के साथ उनके जीवन की गुणवत्ता बेहतर करने में मदद की है। हालांकि, हर मरीज को सर्जरी के बाद अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते। कई मरीजों को शुरुआती सर्जरी के बाद भी लगातार दर्द, जोड़ में अस्थिरता, मूवमेंट में परेशानी, इम्प्लांट का ढीला पड़ना, टूट-फूट या संक्रमण जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है और वे उपचार के परिणामों से संतुष्ट नहीं होते। ऐसे मरीजों को उनकी समस्या के कारणों की विस्तृत जांच और उपचार के लिए एक विशेष एवं व्यवस्थित चिकित्सा दृष्टिकोण की आवश्यकता होती है। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए यह विशेष ओपीडी शुरू की गई है।
इस अवसर पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, शालीमार बाग, के रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट्स एवं ऑर्थोपेडिक्स विभाग के वाइस चेयरमैन – डॉ. साइमन थॉमस ने कहा, “जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी करा चुके कई मरीजों को इसके बाद भी दर्द, जोड़ में अस्थिरता या अपेक्षित परिणाम न मिलने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कुछ मरीजों में सर्जरी के बाद संक्रमण जैसी कॉम्प्लीकेशन्स भी विकसित हो सकती हैं। हमारी टीम ऐसे मरीजों की विस्तृत जांच और उपचार के लिए समर्पित है। समस्या के मूल कारण के आधार पर कई मरीजों को दवाओं और फिजियोथेरेपी जैसे उचित उपचार से राहत मिल सकती है।
हालांकि, कुछ मामलों में समस्या को दूर करने और मरीज को दोबारा आरामदायक तरीके से चलने-फिरने में सक्षम बनाने के लिए रिवीजन सर्जरी की आवश्यकता पड़ सकती है। हर मरीज की स्थिति और कॉम्प्लीकेशन की प्रकृति के अनुसार उपचार की योजना तैयार की जाती है।” रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सामान्य जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की तुलना में काफी कॉम्प्लेक्स होती है। इसके लिए विशेष सर्जिकल विशेषज्ञता, विस्तृत जांच और सावधानीपूर्वक उपचार योजना की आवश्यकता होती है। रोबोटिक तकनीक की सहायता से की जाने वाली सर्जरी, एडवांस्ड सर्जिकल प्लानिंग और आधुनिक इम्प्लांट तकनीक प्राथमिक और रिवीजन दोनों तरह की सर्जरी में अधिक सटीकता सुनिश्चित करने में मदद करती हैं।
डॉ. थॉमस ने आगे कहा, “मेरी क्लिनिकल विशेषज्ञता में कॉम्प्लेक्स प्राइमरी और रिवीजन जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी शामिल हैं, विशेष रूप से ऐसे मरीजों का उपचार जिन्होंने पहले की सर्जरी के बाद कॉम्प्लीकेशन्स या असंतोषजनक परिणामों का सामना किया है। हर मरीज का मामला अलग होता है और उसके अनुसार उपचार की व्यक्तिगत योजना बनाना जरूरी है। रोबोटिक तकनीक, सावधानीपूर्वक सर्जिकल प्लानिंग और आधुनिक इम्प्लांट की मदद से हम जोड़ की कार्यक्षमता को बहाल करने और मरीजों को अधिक सक्रिय एवं आरामदायक जीवन की ओर लौटने में मदद कर सकते हैं।”
मैक्स हॉस्पिटल, शालीमार बाग, रोबोटिक जॉइंट रिप्लेसमेंट, कॉम्प्लेक्स जॉइंट रिकंस्ट्रक्शन और रिवीजन सर्जरी में अपनी विशेषज्ञता के साथ एडवांस्ड ऑर्थोपेडिक केयर के एक प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी सेवाओं को लगातार मजबूत कर रहा है। अनुभवी विशेषज्ञों, आधुनिक तकनीक और पेशेंट सेंट्रिक एप्रोच के साथ अस्पताल कॉम्प्लेक्स ऑर्थोपेडिक समस्याओं के समाधान और मरीजों को व्यापक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।


