Homeउत्तर प्रदेशमेरठSTIMULUS 2026 के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

STIMULUS 2026 के अंतर्गत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। लाला लाजपत राय स्मारक मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस 2023 बैच द्वारा आयोजित चार दिवसीय सांस्कृतिक समारोह।STIMULUS 2026 के अंतर्गत दूसरे दिन भी विभिन्न रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में कैनवस पेंटिंग, सोलो डांस, डुएट डांस एवं Stimulus Got Talent जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कैनवस पेंटिंग में छात्रों ने अपनी भावनाओं, कल्पनाओं एवं विचारों को रंगों के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मीनाक्षी भराला, सदस्य महिला आयोग, उपस्थित रहीं।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता भी उपस्थित रहे। डॉ. मीनाक्षी भराला एवं प्रधानाचार्य डॉ. आर.सी. गुप्ता ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया।प्रतियोगिताओं में सोलो डांस में प्रथम पुरस्कार वंशिका एवं द्वितीय पुरस्कार राशि (दोनों 2024 बैच), डुएट डांस में प्रथम पुरस्कार जोवेरिया एवं मानसी (2023 बैच) तथा कैनवस पेंटिंग में प्रथम पुरस्कार आरुष गुप्ता (2024 बैच) ने प्राप्त किया।

इस चार दिवसीय समारोह का आयोजन एवं संचालन डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. अन्तिमा गुप्ता, डॉ. अलका श्रीवास्तव, डॉ. अंशु सिंह, डॉ. लोकेश कुमार, डॉ. तरुण पाल एवं डॉ. प्रेम प्रकाश सहित अन्य चिकित्सकों के सहयोग से किया जा रहा है। प्रतिदिन आयोजित हो रहे विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों से कॉलेज परिसर में उत्साह एवं उमंग का वातावरण बना हुआ है।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular