Homeउत्तर प्रदेशअन्य जिलेदहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की हत्या का आरोप

रवि गौतम

नित्य संदेश, परीक्षितगढ़। थाना क्षेत्र के ग्राम नारंगपुर में शनिवार सुबह 19 वर्षीय विवाहिता अंजलि की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने पति व अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न कर हत्या करने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर के रामलीला ग्राउंड निवासी छोटे चौधरी की पुत्री अंजलि की शादी करीब आठ माह पूर्व नारंगपुर निवासी मदनपाल सिंह के पुत्र सौरभ के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही पति सौरभ व अन्य ससुराल वाले दहेज में चार पहिया वाहन की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न कर रहे थे। शनिवार सुबह अंजलि का शव मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में बेड पर पड़ा मिला। गले में गहरे निशान थे। सूचना पर थाना प्रभारी केदार सिंह मय फोर्स के साथ पहुंचे। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां सुखबीरी ने ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी केदार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लग सकेगा।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular