HomeUncategorizedगढ़ गंगा मेले में एडीजी ने सलामी ग्रहण की, सुरक्षा व्यवस्था की...

गढ़ गंगा मेले में एडीजी ने सलामी ग्रहण की, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

नित्य संदेश ब्यूरो

गढ़मुक्तेश्वर। एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ने डीआईजी मेरठ एवं एसपी हापुड़ सहित अन्य अधिकारियों के साथ जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला में सलामी ग्रहण की।

तत्पश्चात गंगा स्नान पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के दृष्टिगत मेला क्षेत्र में स्थापित रिजर्व पुलिस लाइन का भ्रमण कर पुलिस व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गढ़ गंगा मेला स्थित सभागार में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन एवं यातायात व्यवस्था को लेकर समीक्षा की गई तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular