
एक लोक गीत की पक्ति है, घर सास लड़े घर मे ननद लड़े, पिया आप लड़ो, तो मेरी कदर घटे, नदी नाला नहीं, नहि तो कूद पडूँ, कुआँ बाव नहि नहि तो लटक रहूँ, गोदी ललना नहि, नहीं तो धीर धरूँ, पिया आप लड़ो तो, कहो कैसे सहूँ, कई अंतरे होंगे। मुख्य बात है, पति जिसपे विश्वास करके वह यहाँ आई कि मेरे पीछे ढाल की तरह रहेगा, संरक्षक की भूमिका होगी, फ्रेंड फिलोसोफर गाइड इस दृष्टि से पति अगर गंभीर व समझदार है तो हर स्थिति को संभाल सकता मगर, कभी ऐसा न हो तो ये संयुक्त परिवार की बात ही नहीं एकल परिवार भी हो सकता है, पर पत्नी जो सब कुछ छोड़ के आ गई है, कहा जाता की विवाह की एक रस्म देहरी पूजन भी है, जिसमे बेटी को ये सीख है की तुमने इस देहरी की पूजा कर ली है, तो बस आना जाना तो तुम्हें है, पर तुम इससे जो मिले उसमे खुश रहो सदा दिल मे रखो, लबों पे पति ही हो दिल मे चाहे भाई भावज हो, जिसका खाओ गीत भी उसी के गाओ, ये दिन भर भाई पिता माँ बहन नानी क्या रट रही। ये बीसवी सदी की नारी का चित्र हो सकता है, बात तो हर हाल व काल मे सत्य है आज कमाने वाली स्त्री है, कभी बड़ा पैकेज भी हो सकता है, अधिक सशक्त सफल व प्रसिद्ध भी कई बार होती, तो क्या ये लोकगीत गलत है, नहीं एकल परिवार हो तो भी जिसकी पति कदर न करे तो स्त्री क्या क्या हो सकती है। क्यूंकि प्रतिशोध लेने पे आये तो स्त्री किसी भी हद तक जा रही शूर्पनखा द्रोपदी, तो पुरातन बात है कंगना ऋतिक विवाद, तुलसी राहुल गाथा, तो समाज के पटल पर है ही। परन्तु आमजन मे भी बच्चे माँ का पक्ष लेते अगर पिता द्वारा प्रताड़ित हो तो, परन्तु अगर उलटा हो तो संतान पिता की तरफ भी झुक जाती इसलिए लोकगीत का भाव स्वस्थ परिवार है अखाड़ा परिवार स्वस्थ नहीं विकृतियों का पुलिंदा ही होता जो अपनी कुंठा का शिकार किसी को भी बना सकता है। उस आंधी की चपेट मे कोई भी रिश्ता हो सकता है। जिसकी कल्पना न हो सके वो भी रिश्ता भस्म होता है। ये डिजिटल युग है इमोजी बहुत कुछ कह देती, अंग्रेजी का शब्द डिसगस्टिंग भी है, जो इगोस्टिक जब दूसरों को कहते वही सबसे बड़े उसके धारक होते पर बिल्ली के गले मे घंटी कौन बांधे। क्यूंकि बकवादी के मुँह कौन लगे। भगवान आईना दिखा दे तब भी समझ नहीं आता तो कोई करे क्या बस परिवार पिस रहे है आज भारतीय महानगरों की समस्या यातायात व प्रदूषण की जगह, आई एम समथिंग ज्यादा है ये एक विख्यात काउंसलर के शब्द है, जो मेरी मित्र है। असहमति हो सकती है। डिग्री का फर्क भी हो सकता पर जो एक उँगली दूसरों पे उठाता तीन उँगली खुद की तरफ होती है। ये जीवन का मूल मंत्र है। सत्य परेशान हो सकता पर पेशेमाम नहीं।

लेखक — शांता पारेख


