नित्य संदेश ब्यूरो
हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर आयोजित कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), क्षेत्राधिकारी मवाना, उपजिलाधिकारी मवाना और मेला प्रभारी ने संयुक्त रूप से भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, प्रवेश-निकास मार्ग और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा की। मेला क्षेत्र और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन व सीसीटीवी से सतत निगरानी के निर्देश दिए। मुख्य स्नान पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।


