नित्य संदेश ब्यूरो
मेरठ। शासन के निर्देश पर 22 नवंबर को शाम 6 बजे पुलिस लाइन ग्राउंड में सिविल डिफेंस एयर रेड / ब्लैक आउट मॉक एक्सरसाइज होगी। तैयारी को लेकर गुरुवार को एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी वीके सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में डीडीएमए, अग्निशमन, पुलिस, स्वास्थ्य, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, विद्युत, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, स्काउट-गाइड सहित अन्य विभागों ने कार्ययोजना प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने 21 नवंबर को रिहर्सल करने और सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
मॉक ड्रिल में 2 मिनट सायरन, ब्लैक आउट, शेल्टर में शरण, आग बुझाना, प्राथमिक चिकित्सा, मलबे से लोगों को निकालना और घायलों को अस्पताल पहुंचाना शामिल होगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (नगर), एसपी सिटी, उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा, जिला सूचना अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


