Homeउत्तर प्रदेशमेरठबकाया कर जमा करें, ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं

बकाया कर जमा करें, ब्याज माफी योजना का लाभ उठाएं

नित्य संदेश ब्यूरो

मेरठ। राज्य कर विभाग ने माधवपुरम में व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्षता संयुक्त आयुक्त राज्य कर संजय कुमार सिंह ने की। उपयुक्त दीपक यादव और सचिन कुमार ने ब्याज माफी योजना-2026 की जानकारी दी।

योजना 16 अक्टूबर 2026 से तीन माह के लिए लागू है। इसमें 31 दिसंबर 2025 से पहले की सृजित जीएसटी से पूर्व की कर व्यवस्था से संबंधित मांगों पर मूल कर जमा करने पर ब्याज और अर्थदंड में छूट मिलेगी।

10 लाख रुपये तक के बकाया पर 100 प्रतिशत, 10 लाख से 1 करोड़ तक पर 90 प्रतिशत, 1 करोड़ से 5 करोड़ तक पर 75 प्रतिशत और 5 करोड़ से अधिक पर 50 प्रतिशत ब्याज माफ होगा। अर्थदंड मूल जमा होने पर 100 प्रतिशत माफ होगा। आवेदन विभागीय पोर्टल पर होगा। जानकारी के लिए राज्य कर कार्यालय, मंगल पांडेय नगर में हेल्प डेस्क बनाई गई है।

इस दौरान राज्य कर अधिकारी अरविंद कुमार, माधवपुरम व्यापार संघ अध्यक्ष अरविंद गोयल, मंत्री तरुण गोयल, व्यापारी नितिन गुप्ता, अजय शर्मा, राजेश कुमार शर्मा, सतीश और सभासद दीपक वर्मा मौजूद रहे।

Share on Blogger
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Facebook Page

Most Popular